गोंडा में शराब सेल्समैन से 70 हजार की लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल, 19,500 रुपये बरामद

गोंडा, 7 सितंबर . गोंडा में शराब सेल्समैन से 70 हजार रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी यश प्रताप सिंह की Monday तड़के Police से मुठभेड़ हो गई. इसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली Police और एसओजी की संयुक्त टीम ने लालपुर खालसा तिराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. Police के मुताबिक, इस दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को Police ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

Police के अनुसार, 4 सितंबर को गोंडा-Lucknow हाईवे पर लालपुर चंद्रभान के पास रुद्रपुर विषय कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन अंकित गुप्ता के साथ लूट की वारदात हुई थी. आरोप है कि बदमाशों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की और उनसे करीब 70 हजार रुपये लूट लिए. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली Police ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी. इसी मामले में यश प्रताप सिंह फरार चल रहा था.

Monday तड़के तीन बजे Police को सूचना मिली कि यश प्रताप सिंह लालपुर खालसा तिराहा के आसपास मौजूद है. सूचना मिलते ही नगर कोतवाली Police और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी. Police का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. Police ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया.

Police ने आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 19,500 रुपये बरामद किए है. इसके अलावा उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है. Police बरामद रकम और अन्य सामान को 4 सितंबर की लूट की घटना से जोड़कर जांच कर रही है.

मुठभेड़ के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें गोली लगने के बाद युवक जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है. Policeकर्मी उसे उठाते नजर आ रहे हैं और उसके पैर में गमछा बांधते दिखाई देते हैं. इसके बाद युवक को ले जाते समय उसकी जेब की तलाशी लेकर रुपये बरामद किए जाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि लूट की घटना का खुलासा करते हुए यश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए Police की टीमें लगाई गई हैं और जल्द उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

पीएम