गोंडा में पुलिस पीवीआर पर हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, माफी मांगते वीडियो आया सामने

गोंडा, 7 सितंबर . उत्तर प्रदेश में गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र में गश्त कर रही Police रिस्पांस व्हीकल (पीवीआर) पर ईंट-पत्थर और फरसे से हमला करने के मामले में Police ने दो सगे भाइयों को Monday तड़के करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छिरास गांव निवासी गिरवर दयाल उर्फ नागा और शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का Police से माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है.

Police के अनुसार, घटना छह और सात अगस्त की दरमियानी रात कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास गांव में हुई थी. रात में गश्त कर रही पीवीआर पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की सूचना Police को मिली थी. सूचना मिलते ही कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा Police बल के साथ मौके पर पहुंचे.

आरोप है कि Police टीम के मौके पर पहुंचने के दौरान गिरवर दयाल और शिवदयाल ने Policeकर्मियों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. Police के मुताबिक, आरोपियों ने फरसे से भी Police टीम पर हमला करने का प्रयास किया. अचानक हुए हमले में Police टीम के कुछ सदस्यों को चोटें आईं. घायल Policeकर्मियों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

घटना के बाद कौड़िया थाने में मुकदमा दर्ज कर Police ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. Monday तड़के Police ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में दोनों आरोपी अपनी गलती स्वीकार करते और Police से माफी मांगते नजर आ रहे हैं. वीडियो में गिरवर और शिवदयाल कहते सुनाई दे रहे हैं, “हमसे गलती हुई है. हमने Police वालों पर ईंट, पत्थर और फरसा चलाया है. हमसे गलती हो गई, आगे से गलती नहीं होगी. हम क्षमा चाहते हैं.”

Police के मुताबिक, दोनों गिरफ्तार भाइयों के खिलाफ कौड़िया थाने में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. Police अब हमले के कारणों, घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि Police टीम पर हमले की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची थी. कार्रवाई करते हुए दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हमले में कुछ Policeकर्मियों को चोटें आई थीं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एएस