
New Delhi, 24 अक्टूबर . कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ पर हुई हालिया कार्रवाई को दिल्ली Police के पूर्व डीसीपी एलएन राव ने भारतीय एजेंसियों की बड़ी संयुक्त सफलता करार दिया. उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर आपराधिक नेटवर्क चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है और इससे इंटरपोल व प्रत्यर्पण संधि के जरिए अन्य वांछित अपराधियों पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी. साथ ही उन्होंने दिल्ली मेट्रो में पोस्टर लगाए जाने के मामले को कानूनी अपराध बताते हुए कहा कि स्पेशल सेल की जांच से जल्द ही साजिश का पर्दाफाश होगा.
प्रख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर दिल्ली Police के पूर्व डीसीपी एल.एन. राव ने कहा कि हाल ही में हिमांशु भाऊ को एबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. मैं इसे Haryana Police, दिल्ली Police और भारतीय एजेंसियों की बड़ी सफलता कहूंगा. खासतौर पर इंटरपोल और सीबीआई की मदद से यह सूचना संबंधित एजेंसी तक पहुंची, जिसके आधार पर दबिश देकर हिमांशु भाऊ और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया. ये लोग कई मामलों में शामिल रहे हैं और अब इनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होगी.
उन्होंने कहा कि अब तक वह विदेश में रहकर अपना नेटवर्क चला रहा था. इसके बारे में जानकारी यह है कि उसने 17-18 साल की उम्र से ही अपराध की दुनिया में कदम रख लिया था. उसका अपराध का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा और वह बड़े अपराधियों की श्रेणी में शामिल हो गया. उसने जितने भी अपराध किए, उनके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ होगी और उसके नेटवर्क के बारे में और अधिक जानकारी सामने आएगी.
पूर्व डीसीपी एलएन राव ने कहा कि जुवेनाइल कानून थोड़ा लचीला है और नाबालिगों के लिए अपेक्षाकृत लाभदायक माना जाता है. बताया जाता है कि उसने 17 वर्ष की उम्र में ही अपराध की दुनिया में प्रवेश कर लिया था. इसके बाद विदेश जाकर उसने वहीं से अपने नेटवर्क को संचालित करना शुरू किया. उसने अपने गैंग में काफी लोगों को शामिल किया हुआ है. वह विदेश से निर्देश देता है और यहां उसके लोग उन निर्देशों के अनुसार काम करते हैं. इन्हें हम शूटर कह सकते हैं या वे लोग जो मैदान में जाकर काम करते हैं, जैसे गोली चलाना, धमकाना, उगाही का पैसा इकट्ठा करना आदि.
उन्होंने कहा कि यह जो कार्रवाई हुई है, उसका प्रभाव उन अन्य गैंगस्टरों पर भी पड़ेगा जो विदेशों में बैठकर आपराधिक गतिविधियां चला रहे हैं. मैं आपको बता दूं कि सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होनी है. किसी मामले में समय अधिक लग सकता है तो किसी में कम. जैसे हिमांशु भाऊ तक पहुंचने और उस पर दबाव बनाने में भी काफी समय लगा.
उन्होंने कहा कि यह सब इंटेलिजेंस इनपुट पर निर्भर करता है कि किस Police एजेंसी को कब और कैसी सूचना मिलती है. Haryana Police ने जानकारी मिलने के बाद संबंधित सूचनाएं साझा कीं. मैं Haryana Police की सराहना करता हूं कि उन्होंने बहुत तेजी से कार्रवाई की.
पूर्व डीसीपी एलएन राव ने कहा कि इसी प्रकार जो भी अपराधी किसी मामले में वांछित हैं, उनके बारे में यदि सूचना मिलती है कि वे विदेश में हैं, तो इंटरपोल के माध्यम से उन्हें पकड़ा जा सकता है, जैसा कि इस मामले में किया गया. इससे पहले भी कई अपराधियों को विदेशों से लाया गया है. मैं स्वयं भी एक उग्रवादी आरोपी को अमेरिका के न्यूयार्क शहर से India लेकर आया था. यह पूरी प्रक्रिया India और अन्य देशों के बीच हुई प्रत्यर्पण संधियों पर आधारित होती है.
उन्होंने कहा कि अब यह इस बात पर निर्भर करता है कि कानूनी प्रक्रियाएं कितनी जल्दी पूरी होती हैं. उसी के अनुसार यह तय होता है कि किसी आरोपी को India लाने में कितना समय लगेगा.
दिल्ली मेट्रो को लेकर उन्होंने कहा कि यह दिल्ली मेट्रो की एक महत्वपूर्ण लाइन है, जो New Delhi और आईजीआई एयरपोर्ट को जोड़ती है. ट्रेन के अंदर इस प्रकार के पोस्टर लगाना कानूनी अपराध है. इसी कारण दिल्ली Police ने मामला दर्ज किया है. जिन लोगों ने ये पोस्टर लगाए हैं, उनकी पहचान की जा रही है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि उन पोस्टरों की सामग्री क्या थी और उनका उद्देश्य क्या था.
उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाएगा कि क्या यह किसी चुनी हुई Government को बदनाम करने की साजिश थी, Government के कामकाज को प्रभावित करने का प्रयास था, या फिर किसी अन्य उद्देश्य से यह किया गया. इसी कारण इस मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई है. मेरा मानना है कि स्पेशल सेल के पास जांच का अच्छा अनुभव है और वह जल्द ही उन लोगों तक पहुंचेगी जिन्होंने ये पोस्टर लगाए हैं.
पूर्व डीसीपी एलएन राव ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में यह भी पता चलेगा कि उनका उद्देश्य क्या था, उनके पीछे कौन लोग थे, क्या किसी Political दल की भूमिका थी या फिर यह केवल शरारत के तौर पर किया गया था.
–
डीकेपी
Skip to content