
New Delhi, 1 सितंबर . कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर Tuesday को केंद्र और यूपी Government पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया है कि पहले की तरह इस मामले में भी दिल्ली Police और उत्तर प्रदेश Police की जवाबदेही तय नहीं होगी तथा अपराध पर पर्दा डाल दिया जाएगा.
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली-एनसीआर महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो गया है कि एक नाबालिग लड़की के साथ ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक 47 किलोमीटर के सफर के दौरान एक स्लीपर बस में गैंगरेप किया गया. हैरानी की बात यह है कि न तो दिल्ली Police और न ही नोएडा Police को इसकी जरा भी भनक लगी. यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली की रिंग रोड और बॉर्डर सब कुछ पार कर गई और किसी भी चेकपॉइंट पर इसे एक बार भी नहीं रोका गया.”
उन्होंने आगे लिखा कि बस की सीटों पर पर्दे लगे हुए थे ताकि कोई देख न सके कि अंदर क्या हो रहा है और अपराधियों को प्रशासन का जरा भी डर नहीं था. निर्भया कांड के इतने सालों बाद और ऐसी कई घटनाओं के बावजूद, ऐसी बसों की चेकिंग और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है? वे पर्दे सिर्फ उस एक बस पर नहीं लगे थे. वे Government द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर साल-दर-साल डाले गए पर्दों का नतीजा हैं, जिसकी वजह से महिलाएं देश की राजधानी में सुरक्षित सफर भी नहीं कर पा रही हैं.
राहुल गांधी ने लिखा कि केंद्र और राज्य Governmentों के इस सिस्टम को ठीक करने से पहले और कितनी महिलाओं और लड़कियों को यह सब सहना पड़ेगा? क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली दिल्ली Police या उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश Police की कोई जवाबदेही तय होगी? बिल्कुल नहीं इस अपराध पर भी बस पर्दा डाल दिया जाएगा.
बता दें कि 4 अगस्त को कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी. इस मामले में Police ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है. पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है.
Police सूत्रों के मुताबिक, छात्रा परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी. भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई. इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी. छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई. ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया था.
–
पीएम
Skip to content