
New Delhi, 4 नवंबर . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से Wednesday को केरल के Governor ओमप्रकाश माथुर, Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी और Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने मुलाकात की.
केरल के Governor ओम प्रकाश माथुर ने New Delhi में अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा हमेशा सकारात्मक रहती है और विभिन्न विषयों के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करती है.
Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने भी अमित शाह से मुलाकात कर राज्य की चक्रवात के बाद की स्थिति, राहत एवं पुनर्वास कार्यों तथा आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने इस दौरान राज्य को मिल रहे केंद्र Government के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया.
वहीं, Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने New Delhi स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की. मुलाकात के बाद सैनी ने कहा कि Haryana में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है. उन्होंने बताया कि करनाल में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा और अंबाला छावनी में ‘शहीद स्मारक’ के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता है.
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को Haryana के करनाल और अंबाला का दौरा करने वाले हैं. Haryana भाजपा ने गृह मंत्री के इस दौरे को लेकर social media पर अभिनन्दन व्यक्त किया है. गृह मंत्री करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. अंबाला छावनी में लगभग 800 करोड़ की लागत से निर्मित 1857 की क्रांति के अमर शहीदों को समर्पित भव्य ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे.
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को भाजपा की कोर कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचेंगे. जहां पार्टी की चुनावी रणनीति और आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों का रिव्यू किया जा सकता है और विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हो सकती है. गृह मंत्री शाह अपने दौरे के दौरान एक पब्लिक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं.
–
एएमटी/पीएम
Skip to content