गृह मंत्री शाह सोमवार को अहमदाबाद में इस्कॉन-साणंद एलिवेटेड कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

Ahmedabad, 8 नवंबर . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह Monday को Gujarat के Ahmedabad में इस्कॉन जंक्शन से साणंद चौकड़ी तक बने छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. Chief Minister भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में सुबह 11 बजे इसका उद्घाटन किया जाएगा. 464 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार इस कॉरिडोर के खुलने से एसजी हाईवे पर यातायात का दबाव कम होने और रोजाना करीब दो लाख वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है.

गृह मंत्री अमित शाह अपने वार्षिक दिवाली दौरे पर Gujarat पहुंच रहे हैं. इस दौरान Ahmedabad और गांधीनगर Lok Sabha क्षेत्र में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा.

इस्कॉन जंक्शन से साणंद चौकड़ी तक बना एलिवेटेड कॉरिडोर एसजी हाईवे के सबसे व्यस्त हिस्सों में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस परियोजना का निर्माण कराया है. दो साल से अधिक समय तक चले निर्माण कार्य के बाद कॉरिडोर अब पूरा हो चुका है और इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा.

इस कॉरिडोर के शुरू होने से Ahmedabad और गांधीनगर के बीच आवागमन पहले की तुलना में आसान और तेज होने की उम्मीद है. खासकर एसजी हाईवे पर इस्कॉन जंक्शन से साणंद चौकड़ी के बीच लगने वाले ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी. सौराष्ट्र की ओर से उजाला सर्कल के रास्ते गांधीनगर जाने वाले लोगों को भी इस परियोजना का लाभ मिलेगा.

कॉरिडोर में दोनों ओर तीन-तीन रैंप बनाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिल सके और हाईवे पर यातायात का प्रवाह सुचारू बना रहे.

अमित शाह के दौरे के दौरान एलिवेटेड कॉरिडोर के अलावा Ahmedabad नगर निगम, राज्य Government और केंद्र Government की कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी. इस दौरान 700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि 364 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास होगा.

कार्यक्रम में Ahmedabad नगर निगम की 27 परियोजनाओं के साथ केंद्र और राज्य Government के विभिन्न विकास कार्य भी शामिल हैं.

–

डीएससी