गुस्से में नहीं, अब सरकार से कामकाज का हिसाब लेंगे : आकाश आनंद

अयोध्या, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी सरगर्मियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अयोध्या से चुनावी माहौल गरमाने की कोशिश की. Friday को अयोध्या के सोहावल में आयोजित रैली में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने Samajwadi Party (सपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर तीखे हमले किए.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वह गुस्से में भाषण देते हैं, लेकिन आज वह गुस्से में कुछ नहीं कहेंगे, बल्कि Government के कामकाज का हिसाब लेंगे. इस दौरान उन्होंने बीकापुर विधानसभा सीट से जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया. रैली को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा, “लोग कहते हैं कि आकाश आजकल बहुत गुस्सा करता है और गुस्से में भाषण देता है. मैं आज पहले ही स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि गुस्से में कुछ नहीं कहूंगा. आज हम सिर्फ हिसाब पढ़ेंगे. अगर हंसी आए तो हंस लीजिएगा और अगर गुस्सा है तो हिसाब बराबर करने के लिए हाथी के सामने वाला बटन दबाकर बहन जी को पांचवीं बार Chief Minister बनाने का काम कीजिएगा.”

उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा था, जब बहुजन समाज के लोगों को मंच के सामने कुर्सी पर बैठने तक का अधिकार नहीं मिलता था. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान ने एक व्यक्ति, एक वोट और एक कीमत का अधिकार दिया. इसी संवैधानिक ताकत के बल पर एक साधारण परिवार की बेटी ने Chief Minister बनने का सफर तय किया.

उन्होंने कहा कि न कोई बड़ा घराना था और न कोई पूंजीपति पीछे खड़ा था. स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाली बहन मायावती ने कांशीराम के बताए रास्ते पर त्याग, तपस्या और संघर्ष के दम पर उत्तर प्रदेश की चार बार Chief Minister बनने का इतिहास बनाया. आकाश आनंद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले पर भी निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि वह करना क्या चाहते हैं. कल तक पीडीए में ‘पी’ का मतलब पिछड़ा था, लेकिन ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने के बाद रातोंरात इसका मतलब पंडित हो गया. चुनाव आते-आते ‘पी’ का मतलब फिर बदल जाएगा. वहीं, ‘डी’ और ‘ए’ इस चिंता में हैं कि कहीं अगली बार उनका नंबर न आ जाए.

आगरा में आयोजित सपा के दलित सम्मेलन को लेकर भी उन्होंने तंज कसा. आकाश आनंद ने कहा कि एक दिन के सम्मेलन से पूरी सपा आंबेडकर की अनुयायी बन गई, लेकिन गिरगिट रंग तो बदल सकता है, अपनी आदत नहीं.

उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि जिस भीड़ को सम्मान देने वह पहुंचे थे, उसी पर बरस पड़े और गुस्से में लोगों को ‘मूरख’ कह दिया.

उन्होंने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से इस टिप्पणी के लिए समाज से माफी मांगने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट की ताकत से जवाब देगी.

आकाश आनंद ने भाजपा Government को भी पेपर लीक, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है. उन्होंने मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का Chief Minister बनाने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की.

इस रैली में अयोध्या के अलावा सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर से भी बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता पहुंचे. आकाश आनंद पहली बार अयोध्या पहुंचे थे. रैली में बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और पूर्ण बहुमत की Government बनने का दावा किया.

–

विकेटी/एमएस