‘गुस्से पर काबू पा लिया, पर अभी साधना अभी बाकी है’, पंकज त्रिपाठी ने बताया आध्यात्मिक सफर का राज

Mumbai , 10 नवंबर . Actor पंकज आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ की रिलीज के लिए तैयार हैं. Actor ने अपनी आध्यात्मिक और भावनाओं पर नियंत्रण पाने की यात्रा पर बात की.

के साथ बातचीत में Actor ने बताया कि उन्होंने भावनाओं को व्यक्त करने पर नियंत्रण पा लिया है, लेकिन किसी भावना को खुद पर हावी न होने की कला में अभी महारत हासिल करना बाकी है. उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसा संन्यासी हूं, जो अभी बाहरी चीजों से जुड़ा हुआ है. मुझे अंदरूनी साधना करनी है और वही मेरी अंतिम प्रक्रिया है. पहली बात तो, मैं अपना गुस्सा किसी पर नहीं निकालता और दूसरी बात यह कि अब मुझे गुस्सा करना नहीं आता है. बस इतना नियंत्रण मेरे पास है. अगर मुझे गुस्सा आता है, तो मुझे पता है कि वह कुछ सेकंड में चला जाएगा. मैं बस इतना ही समझता हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं मानता हूं कि गुस्से को दिमाग पर हावी होने से नहीं रोका जा सकता, लेकिन मैं उस दौरान किस तरह की प्रतिक्रिया दूं, यह मेरे नियंत्रण में है. लालच, लोभ, काम, हिंसा और अहिंसा सारी भावनाएं हमारे अंदर ही हैं. मैं बस यही कहूंगा कि मैं अभी भी इस पर काम कर रहा हूं.”

फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ की बात करें, तो इसमें उनके साथ अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इनके अलावा, बृजेंद्र काला, एकलव्य चौधरी और करण चनाना अहम भूमिका में नजर आएंगे.

वरुण वी. शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और एएजेड फिल्म्स (अली अब्बास जफर) ने किया है.

यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके घर में एक हाउस हेल्प (अदिति राव हैदरी) के आने के बाद हास्य, उलझन और अचानक कुछ रोमांचक घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है.

पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की मुख्य भूमिका वाली आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ 13 नवंबर, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘सोनीलिव’ पर रिलीज होगी.

–

एनएस/एएस