गुवाहाटी हत्याकांड: आरोपी को पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं, कटे अंग कुत्ते को खिलाने की कोशिश की हो रही जांच

गुवाहाटी, 8 सितंबर . असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के बाद गिरफ्तार आरोपी पति रामानुज गोस्वामी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी ने पत्नी रिया का सिर काटकर उसे रेफ्रिजरेटर में रखा था और उसकी उंगलियां भी काट दी थीं. उसने Police को बताया कि उसे इस हत्या का कोई पछतावा नहीं है.

रामानुज गोस्वामी और रिया की शादी को लगभग छह महीने हुए थे. डीसीपी (ईस्ट) तब्बू राम पेगु ने बताया कि गोस्वामी को अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का शक था. Police के मुताबिक, जोड़े के बीच अक्सर झगड़े होते थे. आरोपी रामानुज गोस्वामी ने पत्नी के साथ अफेयर चलाने वाले शख्स को भी मारने की धमकी दी थी.

पत्नी रिया तालुकदार गोस्वामी की हत्या करने के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया था. हत्या से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

यह भयानक घटना उस वक्त सामने आई, जब गुवाहाटी के बसिष्ठपुर इलाके में रहने वाले परिवारों ने Police को बताया कि वे रिया और उसके परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं.

Tuesday को डीसीपी (ईस्ट) तब्बू राम पेगु ने बताया कि हाटीगांव Police स्टेशन की एक टीम जब घर पहुंची और रिया को मृत पाया; उसका सिर धड़ से अलग था. Police और फोरेंसिक टीमों ने अपार्टमेंट की जांच की और कई सबूत इकट्ठा किए.

घटनास्थल पर Police को एक तेज धार वाला ‘दाओ’ (हथियार) भी मिला, जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया था. अपार्टमेंट के अंदर खून के धब्बे मिले और घर का सामान बिखरा हुआ लग रहा था.

Police ने बताया कि रिया का कटा हुआ सिर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर से मिला, जो एक काले पॉलीथीन बैग में लिपटा हुआ था. उसकी कुछ उंगलियां भी कटी हुई थीं. शुरुआती फोरेंसिक जांच से पता चला कि हत्या शव मिलने से 24 से 48 घंटे पहले हुई थी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया.

डीसीपी (ईस्ट) ने बताया कि एक झगड़े के दौरान पति ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की हत्या कर दी.” Police यह भी पता लगा रही है कि क्या हत्या के समय गोस्वामी नशे में था और क्या उसे ड्रग्स की लत का कोई रिकॉर्ड रहा है.

सीआईडी, फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट टीमें सबूतों की जांच और घटनाक्रम को फिर से समझने की कोशिश कर रही हैं. Police उन खबरों की भी जांच कर रही है जिनमें कहा गया है कि गोस्वामी ने पीड़िता के शरीर के कुछ हिस्सों को कुत्ते को खिलाने की कोशिश की थी.

डीसीपी (ईस्ट) ने कहा कि उन्हें इस दावे के बारे में जानकारी नहीं है और जांच के दौरान इसकी पुष्टि की जाएगी. मूल रूप से गौरीपुर के रहने वाले कैब ड्राइवर गोस्वामी और फैंसी बाजार के एक बुटीक में काम करने वाली रिया गुवाहाटी में साथ रह रहे थे.

एसडी/