
Mumbai , 12 नवंबर . गायक गुरु रंधावा अपने अब तक के सबसे बड़े संगीतमय विजन को साकार करने की तैयारी में हैं. उन्होंने अपने आगामी कॉन्सर्ट ‘सिर्रा एरा’ की घोषणा करते हुए कहा कि दुनिया के लिए गाने का उनका बचपन का सपना आखिरकार सच हो गया है.
गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर अपनी संगीत यात्रा को याद करते हुए बताया कि उन्होंने तीसरी कक्षा में गाना शुरू किया था और अपने पहले बड़े अवसर तक पहुंचने के कठिन सफर में उन्हें ईश्वर की कृपा का साथ मिला.
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से वह स्टूडियो में लगातार काम कर रहे थे और अब अपने सबसे बड़े विजन को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि 31 दिनों बाद होने वाला उनका कॉन्सर्ट उनके और उनके प्रशंसकों के लिए एक साझा उत्सव होगा.
गुरु रंधावा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अगर मैं तीसरी कक्षा में अपना पहला गीत गाने वाले उस बच्चे को बता पाता कि यह सफर उसे कहां तक ले जाएगा, तो उसे यकीन नहीं होता. मेरा एकमात्र सपना दुनिया के लिए गाना था और आज मैं उसे जी रहा हूं. मेरा पहला बड़ा मौका मिलने तक का रास्ता कठिन था लेकिन ईश्वर की कृपा ने हर कदम पर मेरा साथ दिया.”
उन्होंने आगे लिखा, “पिछले कुछ साल स्टूडियो में बिताने के बाद अब मैं अपने सबसे बड़े विजन को साकार करने के लिए तैयार हूं. ठीक 31 दिनों बाद हम ‘सिर्रा एरा’ में प्रवेश करेंगे. यह सिर्फ मेरा ड्रीम कॉन्सर्ट नहीं बल्कि हमारा साझा जश्न है. मैं आप सभी को अपने पसंदीदा गाने को मेरे साथ गाते हुए सुनने के लिए उत्साहित हूं.”
इससे पहले, 15 सितंबर को गुरु रंधावा ने Actress निकिता दत्ता के साथ अपना नया रोमांटिक सिंगल ‘2 आइज’ रिलीज किया था. उन्होंने कहा था कि यह गीत इस विचार पर आधारित है कि किसी व्यक्ति के प्रेम और सुंदरता की गहराई को आंखें पूरी तरह कभी नहीं देख सकतीं.
यह पंजाबी गीत गुरु रंधावा की शुरुआती हिट रचनाओं ‘बन जा रानी’ और ‘मून राइज’ जैसी भावनात्मक और कहानी प्रधान शैली की ओर उनकी वापसी को दर्शाता है.
उन्होंने कहा, “यह गीत इस बारे में है कि हमारी आंखें प्रेम की पूरी गहराई या किसी इंसान की सुंदरता को वास्तव में कभी नहीं देख सकतीं. हम देखने की क्षमता पर बहुत अधिक निर्भर रहते हैं लेकिन सच्चा प्रेम आत्मा से महसूस किया जाता है.”
उन्होंने कहा, “भौतिक दृष्टि की अपनी सीमाएं हैं. केवल दो आंखें किसी व्यक्ति के पूरे अस्तित्व को समेटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं. यह उस खूबसूरत एहसास की अभिव्यक्ति है, जहां प्रेम इतना गहरा होता है कि वह भौतिक दुनिया की सीमाओं से भी आगे निकल जाता है.”
‘2 आइज’ में गहरे प्रेम, प्रशंसा और आश्चर्य के भाव का संतुलन देखने को मिलता है. गीत का मूल विचार यही है कि मानवीय दृष्टि अपने साथी की वास्तविक सुंदरता को पूरी तरह समझने के लिए पर्याप्त नहीं है.
–
पीएम
Skip to content