
New Delhi, 24 नवंबर . महान संत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से उनको नमन किया गया.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सिख धर्म के संस्थापक, प्रथम पातशाही गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं कोटि-कोटि नमन. उनका जीवन और दर्शन मानवता, आध्यात्मिक चेतना तथा नैतिक मूल्यों की अनुपम प्रेरणा है. उन्होंने अपनी वाणी और उपदेशों के माध्यम से एक ओंकार, सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश देते हुए मानव जीवन को सदाचार एवं परोपकार की दिशा प्रदान की.”
ओम बिरला ने आगे लिखा, “उनका ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का सिद्धांत ईश्वर-स्मरण, परिश्रम और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से एक आदर्श जीवन-पद्धति का मार्ग प्रशस्त करता है. उन्होंने जाति, पंथ, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समस्त मानवता को समानता, बंधुत्व और सद्भाव के सूत्र में पिरोने का संदेश दिया. उनकी शिक्षाएं हमें यह स्मरण कराती हैं कि सच्चा धर्म मानव सेवा, निर्मल आचरण और परस्पर सम्मान में निहित है. गुरु नानक देव जी की अमृतवाणी और उदात्त विचार भारतीय आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं, जो युगों-युगों तक समाज को सत्य, प्रेम, शांति और लोककल्याण के पथ पर आलोकित करते रहेंगे.”
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुरु नानक देव के विचार हमे सदैव राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.”
Union Minister मनोहर लाल ने social media पर लिखा कि ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको…’ विश्व को सहिष्णुता, बंधुत्व और सद्भावना का संदेश प्रदान करने वाले महान संत, सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर उनके चरणों में कोटिशः नमन तथा समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके आशीर्वाद से सेवा व परोपकार की पवित्र ज्योत हम सभी के हृदय में सदैव आलोकित होती रहे.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महान संत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटिश: नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. सत्य, सदाचार, समता, प्रेम एवं करुणा पर आधारित उनका जीवन-दर्शन समस्त मानव समाज के लिए शाश्वत प्रेरणास्रोत है. उनकी पावन शिक्षाएं हमें सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने social media पोस्ट में लिखा, “सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. गुरु नानक देव जी ने हमें हमेशा प्रेम, भाईचारे और समानता के साथ रहने, जरूरतमंदों की मदद करने तथा बिना किसी भेदभाव के सभी का सम्मान करने की सीख दी. उनके विचार और शिक्षाएँ आज भी पूरी मानवता को सही राह दिखा रहे हैं. आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलने और मानव सेवा का संकल्प लें.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सिख पंथ के संस्थापक, प्रथम पातशाह गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर समस्त संगत और देशवासियों को लख-लख बधाइयां! गुरु साहिब का प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है. आइए, ‘सरबत दा भला’ की पवित्र भावना को जीवन में उतारकर सबके कल्याण का संकल्प लें.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने लिखा, “सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! सत्य, सेवा, समानता और मानवता के कल्याण का संदेश देने वाली उनकी अमूल्य शिक्षाएं सदैव समाज को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी.”
–
एसडी/एएस
Skip to content