गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पीएम मोदी के खालसा दीवान गुरुद्वारे में जाने पर जताई खुशी, कहा-‘सिख समुदाय का मान बढ़ा’  

New Delhi, 17 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने फिलीपींस के मनाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेका. सिख समुदाय ने पीएम मोदी के इस कदम की जमकर सराहना की.

से बातचीत में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी (पंजाब) के अध्यक्ष मंजीत सिंह भोमा ने कहा कि Prime Minister मोदी एक विनम्र श्रद्धालु के रूप में शामिल हुए, जिससे सिख समुदाय का मान बढ़ा है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस सम्मान के लिए Prime Minister की प्रशंसा करती है. उन्होंने कहा कि इससे पहले Gujarat के कच्छ स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा लखपत साहिब की सेवा में भी Prime Minister मोदी ने व्यक्तिगत रुचि लेकर बड़ा योगदान दिया था.

उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू द्वारा इस गुरुद्वारे के इतिहास पर एक पुस्तक भी रिलीज की गई थी, जिसमें श्री गुरु नानक देव जी की उदासियों के इतिहास के साथ-साथ Prime Minister के प्रयासों का भी जिक्र है. इसी तरह, India और Pakistan के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने और सिखों की रोजमर्रा की अरदास को पूरा करने के लिए Prime Minister मोदी और तत्कालीन Pakistanी Prime Minister इमरान खान के प्रयासों से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला गया था. भोमा ने कहा कि इन सभी कार्यों के लिए सिख समुदाय Prime Minister की भरपूर प्रशंसा करता है.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मलकीत सिंह चंगल ने कहा कि मनीला दौरे के दौरान पीएम मोदी ने खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेका और ‘पंज प्यारे’ की मौजूदगी में गुरुद्वारा साहिब के पुनर्विकास के कामों का शिलान्यास किया. विदेशी धरती पर गुरुद्वारा साहिब के पुनर्विकास का नींव पत्थर रखना और साहिबजादों की शहादत को ‘वीर बल दिवस’ के तौर पर मनाना Prime Minister का अच्छा कदम है.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि देश के Prime Minister जब गुरुघरों में जाकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हैं, तो इससे न केवल देश बल्कि विदेशों में रहने वाले सिख समुदाय को भी गर्व महसूस होता है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी पंजाब से जुड़े रहे हैं और गुरुघरों के प्रति उनका सत्कार सराहनीय है.

Prime Minister मोदी ने मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब के पाठ में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सिख समुदाय की आस्था, सेवा और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का अनुभव किया.

–

डीकेएम/पीएम