गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले पर बोले कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, सुरक्षा कहां है?

New Delhi, 15 सितंबर . गुरुग्राम में हुए हिट-एंड-रन मामले को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने Haryana Government पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर दिल्ली के आसपास ही सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल है तो फिर सुरक्षा कहां है.

New Delhi में से बातचीत में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वह नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) का हिस्सा माना जाता है. यह घटना उस समय हुई, जब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा था और पूरी Police फोर्स तथा सुरक्षा व्यवस्था सड़कों पर तैनात थी. राष्ट्रीय राजधानी के आसपास यह हाल है. देश में सुरक्षा की स्थिति के बारे में और क्या कहा जा सकता है.

Rajasthan के निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अगर शहरी इलाकों में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से बस कुछ प्रतिशत ही आगे है तो ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी. आज Rajasthan में चुनाव करवाकर देख लीजिए, भाजपा की हालत खराब है. पाली, अजमेर, जोधपुर और कोटा को देखिए. अगर भरतपुर की बात करें तो वहां एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता, भाजपा नहीं जीती. jaipur में हमारे वोट ज्यादा हैं. उन्होंने परिसीमन किया और कांग्रेस के सभी मजबूत गढ़ों को एक साथ मिला दिया, जिससे ऐसे कई वार्ड बने, जिनमें हर एक में करीब 3,000 मतदाता थे. इन सबके बावजूद jaipur की स्थिति देख लीजिए.

महंगाई को लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है और इसे जीडीपी के आंकड़े दिखाकर नहीं छिपाया जा सकता.

ब्रिक्स सम्मेलन के बाद चीन द्वारा एलएसी पर सेना की तैनाती कम किए जाने से जुड़ी खबरों को लेकर पवन खेड़ा ने Government पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए पूछा कि क्या Government ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान चीन के सामने यह सवाल उठाया कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान Pakistan की मदद की थी. अगर सवाल नहीं उठाया तो क्यों नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि आपको चीन की तारीफ चाहिए या फिर देश की सीमाओं की सुरक्षा चाहिए.

डीकेएम/डीकेपी