
चंडीगढ़, 16 नवंबर . पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक Policeकर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. विपक्षी दलों ने कहा कि भगवंत मान के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है. पंजाब आज देश का क्राइम कैप्टल बन चुका है.
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हेड constable विनोद कुमार की संदिग्ध मौत बेहद चिंता का विषय है. अधिकारी का शव गुरदासपुर में मान कौर बाईपास के पास मिला है, जबकि उनके परिवार का आरोप है कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है. इस भारी दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”
सुखबीर बादल ने लिखा, “हाल के महीनों में कई Policeकर्मियों को निशाना बनाया गया है. यह बेहद निराशाजनक है कि पंजाब में ऐसी दुखद घटनाएं अब आम बात हो गई हैं. ऐसी घटनाओं को बार-बार उठाना और Government से इन मामलों पर ध्यान देने की अपील करने का कोई मतलब नहीं रह गया है, क्योंकि आए दिन हम अपने अधिकारियों को खो रहे हैं. हर पंजाबी यही चाहता है कि इस Government को जल्द से जल्द सत्ता से हटाया जाए. हम लगातार कीमती जानें खो रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि भगवंत मान के राज में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, खासकर पंजाब के सीमावर्ती जिलों में. कानून का डर खत्म हो गया है. अधिकारी बस यही दोहराते रहते हैं कि ‘जांच चल रही है’, लेकिन ये हत्याएं कब रुकेंगी? पंजाब को पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर धकेलने वाली इस Government ने शासन करने का अपना नैतिक अधिकार खो दिया है. इसे जल्द से जल्द सत्ता से जाना चाहिए और पंजाब को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है.
राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता तरुण चुघ ने पोस्ट किया, “पंजाब आज देश का क्राइम कैप्टल बन चुका है, जहां कोई भी व्यक्ति सेफ नहीं है. हेड constable विनोद कुमार की बर्बर हत्या ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. खून से लथपथ और गोलियों से छलनी उनका शव यह साबित करता है कि पंजाब में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल चुका है. जब राज्य के रक्षक ही अपराधियों के आसान शिकार बन रहे हों, तो आम जनता की सुरक्षा केवल एक छलावा है.”
उन्होंने आगे लिखा, “भगवंत मान Government के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. यह प्रशासनिक तंत्र की घोर नाकामी और आम आदमी पार्टी Government की अक्षम्य आपराधिक लापरवाही का सीधा प्रमाण है.”
अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने पोस्ट में कहा, “जब Police वाला ही सुरक्षित नहीं है, तो आम पंजाबी कैसे सुरक्षित रहेगा? इससे पहले भी कितने Police मुलाजिमों को गोलियां मारकर कत्ल किया जा चुका है? गुरु दोखी भगवंत मान के राज में भारत-Pakistan बॉर्डर पर पड़ते जिलों में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है, लगता है कानून का खौफ खत्म हो चुका है. अधिकारियों का रटा-रटाया जवाब- ‘जांच हो रही है’, पर सवाल ये है कि पंजाब में कत्ल कब रुकेंगे?”
–
डीसीएच/
Skip to content