गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नमो ड्रोन दीदी के साथ उड़ाया ड्रोन

गुना, 18 सितंबर . Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं. वे बरखेड़ा गिर्द में Friday को आयोजित Chief Minister जनविश्वास शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने नमो ड्रोन दीदी किरण के साथ ड्रोन उड़ाया.

Madhya Pradesh में Friday को Chief Minister जन विश्वास शिविर आयोजित किए जाते हैं. इन शिविरों में जनप्रतिनिधि और अधिकारी गांव तक पहुंचाते हैं. इसी क्रम में Union Minister सिंधिया बरखेड़ा गिर्द गांव में पहुंचे, जहां किरण ने ड्रोन संचालन की तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया.

Union Minister सिंधिया ने उनकी कार्यकुशलता, आत्मविश्वास एवं तकनीक के प्रति सजगता की सराहना की और कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का प्रभावी उपयोग कर नई संभावनाओं का सृजन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में Madhya Pradesh Government महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास तथा आधुनिक तकनीक के विस्तार को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है. नमो ड्रोन दीदियां आत्मनिर्भरता, नवाचार और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल बन रही हैं.

Union Minister सिंधिया ने किरण के आत्मविश्वास की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा आधुनिक तकनीक को सहजता से अपनाना बदलते India की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करता है.

एसएनपी/डीकेपी