
गांधीनगर, 6 नवंबर . Gujarat के उप Chief Minister हर्ष संघवी ने Friday को बरामद की गई संपत्ति उसके मालिक को सौंपते हुए बताया कि बनासकांठा जिला Police ने डीसा के टेटोडा गांव के पास हाईवे पर हुई लूट के कुछ ही घंटों के भीतर 27.44 लाख रुपए मूल्य के 12.16 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद कर लिए और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
ये आभूषण Gujarat Government के ‘तेरा तुझको अर्पण’ कार्यक्रम के तहत लौटाए गए. यह एक ऐसी पहल है, जिसके जरिए Police बरामद की गई या खोई हुई संपत्ति को उसके असली मालिकों को सौंपती है.
यह लूट तब हुई, जब Ahmedabad में चांदी के आभूषणों की थोक दुकान ‘मैक्सिमम एंटरप्राइज’ के कर्मचारी, Ahmedabad से चांदी के आभूषण लेकर धनेरा लौट रहे थे.
टेटोडा गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने हाईवे पर उनकी गाड़ी को रोका, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और 27.44 लाख रुपए कीमत के 12.16 किलोग्राम चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. शिकायत मिलने के बाद डीसा ग्रामीण Police स्टेशन में लूट का मामला दर्ज किया गया.
बनासकांठा लोकल क्राइम ब्रांच (एनसीबी) की टीम ने तकनीकी इनपुट और मानवीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करके आरोपियों का पता लगाया और कुछ ही घंटों में मामले को सुलझा लिया. Police ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और लूट में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया.
Police के अनुसार, चोरी हुए चांदी के सभी आभूषण उनसे बरामद कर लिए गए.
बनासकांठा एलसीबी के Police इंस्पेक्टर डी. एम. राठौड़ और उनकी टीम के सदस्यों- यूएचसी राजेशकुमार शंकरलाल, यूपीसी कानसिंह बलवंतसिंह और यूपीसी मुकेशकुमार शांतिलाल को इस मामले को सुलझाने में उनकी भूमिका के लिए संघवी द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इन आभूषणों की बरामदगी को ‘तेरा तुझको अर्पण’ कार्यक्रम के हिस्से के रूप में पेश किया गया. इस पहल के जरिए राज्य Police बरामद की गई संपत्ति को उसके मालिकों को लौटा रही है.
Government के अनुसार, बनासकांठा जिला Police ने पिछले एक साल में इस पहल के तहत लगभग 538 कार्यक्रम आयोजित किए और 4.66 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की खोई हुई या चोरी हुई संपत्ति को उसके असली मालिकों को वापस लौटाया.
–
एससीएच/
Skip to content