
Ahmedabad, 22 अक्टूबर . चौदह साल के टेबल टेनिस खिलाड़ी विवान दवे ने 16 से 20 अक्टूबर तक गांधीधाम में हुई Gujarat स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में अंडर-17 और अंडर-19 कैटेगरी में गोल्ड जीता. दो अलग-अलग आयु वर्गों में जीते गए खिताब विवान दवे के टेबल टेनिस में बढ़ते दबदबे को दिखाते हैं.
विवान दवे अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के ‘गर्व है’ एथलीट रोस्टर का हिस्सा हैं. अपने से अधिक उम्र के विपक्षी खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करते हुए डबल गोल्ड जीतकर विवान ने अपने अद्भुत खेल कौशल का परिचय दिया है. वह पहले अंडर-15 कैटेगरी में India में दूसरे स्थान पर थे. उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कॉम्पिटिशन में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाना जारी रखा है.
इस साल की शुरुआत में, विवान ने Kanpur में यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-17 कैटेगरी में गोल्ड जीता था. इंटरनेशनल सर्किट पर, उन्होंने उलानबटार में डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर में अंडर-15 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता और फिर ताशकंद में डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर में उसी कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
उनकी उपलब्धियों में 2025 में यूटीटी 87वीं इंटर-स्टेट सब-जूनियर और कैडेट नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में डबल-गोल्ड परफॉर्मेंस भी शामिल है, जहां उन्होंने अंडर-15 इंडिविजुअल और टीम टाइटल जीते.
पांच साल की उम्र में टेबल टेनिस खेलना शुरू करने के बाद, विवान ने ओलंपिक में India का प्रतिनिधित्व करने और देश के लिए गोल्ड जीतने का लक्ष्य बनाया है. अपनी ‘गर्व है’ पहल के जरिए, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन टेबल टेनिस किट और उपकरण देकर और कॉम्पिटिशन के लिए यात्रा की सुविधा देकर उनके विकास में मदद करती है, जिससे वह ट्रेनिंग और परफॉर्मेंस पर ध्यान लगा पाते हैं. वह 1 अगस्त 2026 से इस पहल से जुड़े हुए हैं.
अपनी कामयाबी पर विवान ने कहा, “स्टेट चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 दोनों कैटेगरी में गोल्ड जीतना मेरे लिए गर्व का पल है. मैं बड़े और ज्यादा अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहा था, इसलिए हर मैच एक अच्छा टेस्ट था और मैंने इससे बहुत कुछ सीखा. मैंने पांच साल की उम्र में टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था, और मेरा सपना हमेशा ओलंपिक में India के लिए खेलना और अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना रहा है. अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने मेरी किट, सामान और मेरे आने-जाने में मदद की है. सहयोग की वजह से मैं अपनी ट्रेनिंग और परफॉर्मेंस पर पूरी तरह से फोकस कर पाता हूं.”
विवान अगली बार 23 से 26 अक्टूबर तक होने वाले डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर, चेन्नई में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वह इस साल के आखिर में पंजाब में होने वाली नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप पर ध्यान देंगे.
–
पीएके
Skip to content