
वाराणसी, 7 अक्टूबर . Gujarat के वडनगर से आई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के प्रतिभागियों का वाराणसी में पारंपरिक स्वागत किया गया. Prime Minister Narendra Modi के Government प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में प्रतिभागी रास्ते में पड़ने वाली नदियों का जल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में अभिषेक के लिए पहुंचे.
भाजपा युवा मोर्चा, वाराणसी के महासचिव विक्की ने से कहा, “देश के सबसे सफल Prime Minister और दुनिया के सबसे ताकतवर नेता को जनसेवा के 25 साल पूरे करने पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. बाबा विश्वनाथ से कामना करते हैं कि India को विकसित राष्ट्र बनाने का Prime Minister मोदी का सपना पूरा हो. Gujarat के वडनगर से आई ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का वाराणसी में जोरदार स्वागत किया गया है.”
सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल अक्षय ने कहा, “हम 17 तारीख को Gujarat से निकले थे. पीएम मोदी के जन्मस्थल हाटकेश्वर मंदिर से हमारी यात्रा शुरू हुई थी. 20 दिनों में Gujarat, Rajasthan और उत्तर प्रदेश का सफर तय किया. हमने चार दिन और Gujarat में भी यात्रा की, जिससे यह कुल मिलाकर 25 दिनों की यात्रा बन गई. इस यात्रा से बहुत कुछ सीखने और लोगों से मिलने का अवसर मिला. भाजपा Government की योजनाएं हर राज्यों के लोगों तक पहुंची हैं. यात्रा के दौरान हम लोग जिस गांव में पहुंचते थे, वहां स्वागत होता था और खाने-पीने और रहने का लोग आग्रह करते थे. हमे कभी नहीं लगा कि दूसरे राज्यों में हैं.”
यात्रा में शामिल एक युवक ने कहा, “सेवा संकल्प यात्रा के दौरान हम लोग गांवों में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पौधरोपण किया और लोगों को Government की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. काशी में बहुत अच्छा स्वागत हुआ है, अब घर जाने का भी मन नहीं कर रहा है.”
अभिषेक पांड्या ने कहा, “20 दिनों तक बाइक चलाकर वाराणसी पहुंचे हैं. हर राज्य और जिले में हमें इतना प्रेम मिला कि लगा ही नहीं कि हम घर से बाहर हैं. हम लोगों को रास्ते में रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था मिली. रास्ते में पड़ने वाली नदियों का जल हम कलश में भरकर लेकर आए हैं, जिसे काशी विश्वनाथ धाम में अर्पण करेंगे.”
–
ओपी/पीएम
Skip to content