गुजरात सरकार का स्पेसटेक हैकाथॉन 2026, युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को मिलेंगे 56 लाख रुपए के पुरस्कार

गांधीनगर, 17 नवंबर . Gujarat Government ‘स्पेसटेक हैकाथॉन 2026’ में हिस्सा लेने वाले युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को कुल 56 लाख रुपए का इनाम देगी. इस हैकाथॉन का उद्देश्य कृषि, समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और वन संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी (अंतरिक्ष तकनीक) आधारित समाधान खोजना है.

राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने गांधीनगर में इस पहल की घोषणा करते हुए कहा, “यह हैकाथॉन वैज्ञानिकों, इनोवेटर्स, उद्यमियों और अन्य हितधारकों को एक साझा मंच पर लाएगा, ताकि वे वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए तकनीकी समाधान विकसित कर सकें.”

पहला स्थान हासिल करने वाली टीम को 5 लाख रुपए मिलेंगे, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा. इस पहल का मकसद Gujarat के युवा शोधकर्ताओं, छात्रों और उद्यमियों को स्पेस टेक्नोलॉजी और सैटेलाइट डेटा के इस्तेमाल के बारे में सोचने और खोजने के लिए प्रोत्साहित करना है.

उन्होंने कहा, “यह हैकाथॉन सिर्फ नए विचार पेश करने का मौका नहीं है, बल्कि इनोवेशन और सहयोग के जरिए व्यावहारिक चुनौतियों का समाधान खोजने का एक मंच है.”

Prime Minister Narendra Modi के उस फैसले का जिक्र करते हुए, जिसमें उन्होंने स्पेस सेक्टर को निजी उद्यमियों, वैज्ञानिकों और निवेशकों के लिए खोला है, मंत्री ने कहा कि यह पहल उसी विजन को आगे बढ़ाएगी. इसके तहत कृषि, समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और वन संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सैटेलाइट डेटा और स्पेस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर काम किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा, “Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में Gujarat Government राज्य को देश के स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में सबसे आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है.”

इस दिशा में राज्य ने एक विशेष ‘Gujarat स्पेसटेक नीति’ लागू की है और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े निर्माण कार्यों को बढ़ावा देने के लिए साणंद के पास ‘Gujarat स्पेस पार्क’ की स्थापना की है.

इस पार्क में सैटेलाइट और अन्य अंतरिक्ष उपकरणों के निर्माण और टेस्टिंग के लिए एक कॉमन टेस्टिंग सुविधा भी है, जिससे उद्योगों को एक ही जगह पर कई तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी.

मोढवाडिया ने हैकाथॉन आयोजित करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों और उनकी टीम को बधाई दी. साथ ही, उन्होंने राज्य भर के युवा शोधकर्ताओं, छात्रों और स्टार्टअप्स से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. इस घोषणा के समय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सचिव पी. भारती, मिशन निदेशक नेहा कुमारी, तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और इन-स्पेस के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

–

एएसएच/डीकेपी