गुजरात: विधानसभा का सत्र शुरू, 182 विधायक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में होंगे शामिल

गांधीनगर, 9 सितंबर . Gujarat विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र का नौवां सेशन Wednesday को शुरू होने जा रहा है. साथ ही, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सभी 182 विधायक पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेंगे. इस तरह से विधानसभा सत्र की शुरुआत पर्यावरण कार्यक्रम से होगी.

आपदा प्रबंधन सुविधा ‘भीष्म क्यूब’ के उद्घाटन के बाद पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा. यह अभियान महात्मा गांधी की प्रतिमा के बगल में शुरू किया जाएगा.

इस खास मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी, Chief Minister भूपेंद्र पटेल, मंत्रिपरिषद के सदस्य और सभी 182 विधायकों को इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

15वें Gujarat विधानसभा के 9वें सत्र की शुरुआत 9 सितंबर से 11 सितंबर तक होगी.

पिछले महीने विधानसभा सत्र की तारीखों को बदल दिया गया था. इससे पहले Governor ने 8 से 10 सितंबर तक के लिए निर्धारित की गई विधानसभा की तिथि में बदलाव किया था. इसके बाद विधानसभा का सत्र 9-11 सितंबर को बुलाया गया था. हालांकि, तीन दिन का समय बरकरार रहा. इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया.

इससे पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने उन सभी विधेयकों और फैसलों पर भी विचार विमर्श किया, जिन्हें इस विधानसभा सत्र के दौरान लिया जाना है.

सरकारी प्रवक्ता जीतू वघानी ने कहा कि यह बैठक स्पीकर शंकर चौधरी की अध्यक्षता में Chief Minister भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में लिया गया था. इस बैठक में सीएम के अलावा संसदीय कार्य मंत्री रुशिकेश पटेल, वित्त मंत्री कनु देसाई, वरिष्ठ मंत्री कुंवरजी बावलिया, कांग्रेस विधायक दल के नेता तुषार चौधरी और उपनेता शैलेश परमार भी मौजूद रहे.

वघानी के मुताबिक, कमेटी ने विधायी कामकाज के बारे में चर्चा की. इसके अलावा, उन सभी पूर्व और मौजूदा विधायकों के प्रति अपनी सांत्वना जताई, जिनकी हाल ही में मृत्यु हुई है.

विचारणीय विधेयकों में Gujarat कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 10), प्राकृतिक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 21), Gujarat किराया विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 22), और Gujarat पशुधन चारा, मुर्गी पालन, अनाज और खनिज मिश्रण उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री और गुणवत्ता नियंत्रण विनियमन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 23) शामिल हैं.

शेष विधेयक Gujarat भूमि राजस्व संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 24), Gujarat कृषि भूमि विखंडन और समेकन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 25), Gujarat माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 26), Gujarat व्यापार करने में सुगमता विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 27), और Gujarat वस्तु एवं सेवा संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 28) हैं.

वाघानी ने कहा कि प्रस्तावित कानूनों में से कुछ संशोधन विधेयक थे, जबकि अन्य नए विधेयक थे. अंतिम क्रम और समय की घोषणा सदन में अध्यक्ष द्वारा की जाएगी. वहीं, अब इस पौधारोपण अभियान को एक पेड़ा मां के नाम अभियान के तीसरे हिस्से के रूप में देखा जा रहा है.

बता दें कि इस अभियान की शुरुआत Prime Minister Narendra Modi की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के मौके पर की गई थी. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था.

संपूर्ण राज्य में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के मकसद से इसे 2026 से 2027 तक चलाने का फैसला किया गया है.

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है. इसके अलावा, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि आसपास के वातावरण को हरियाली से पूरिपूर्ण किया जाए और लोगों को पर्यावरण पर चर्चा के लिए प्रेरित किया जाए ताकि वो इस दिशा में जागरूक हो सकें.

एसएचके/पीएम