गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, सीएम पटेल बोले- ‘जनता की चिंताओं पर चर्चा के लिए सरकार तैयार’

गांधीनगर, 9 सितंबर . Gujarat विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र Wednesday से शुरू हो रहा है. तीनों दिन सरकारी बिलों के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी. राज्य के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने कहा कि Government सवालों के जवाब देने और जनता की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार है.

Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने सत्र से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “Gujarat विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. इसमें सरकारी बिलों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी. Government सवालों के जवाब देने और जनता की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार है.”

वहीं, मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, “आज से तीन दिन का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. तीन दिन का यह सत्र ‘प्रश्न काल’ के साथ शुरू होगा. इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में नौ बिल पेश किए जाएंगे, जिनमें से लगभग सात बिलों पर चर्चा होगी.”

बारिश की कमी की वजह से खेती-बाड़ी के लिए बिजली की बढ़ी हुई मांग पर ऊर्जा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि बारिश के दौरान 2 घंटे अधिक बिजली देने का फैसला किया गया है. उन्होंने बताया कि खेती-बाड़ी के लिए 8 घंटे की जगह 10 घंटे बिजली दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि बारिश की कमी की वजह से राज्य में बिजली की मांग बढ़ रही है. कई जिलों में मुश्किलें आ रही हैं. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि चारे की कमी को दूर करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं.

मानसून सत्र शुरू होने से पहले Gujarat विधानसभा में भाजपा पक्ष की बैठक आयोजित हुई. Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने इसकी अध्यक्षता की. इसमें Gujarat प्रभारी तरुण चुघ, गुजरत प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और उप Chief Minister हर्ष संघवी शामिल हुए. इसके अलावा, बैठक में Gujarat Government के कैबिनेट और राज्य मंत्री भी मौजूद रहे.

डीसीएच/