गुजरात : रबी सीजन के लिए ‘आई-खेदूत पोर्टल’ खुला, खरीफ फसलों के रजिस्ट्रेशन की तारीख 15 दिन बढ़ी

गांधीनगर, 4 अक्टूबर . Gujarat के कृषि मंत्री जीतूभाई वाघानी ने किसानों के हित में कृषि विभाग के दो बड़े फैसलों की घोषणा की है. पहला फैसला रबी सीजन के लिए बीजों से जुड़ा है और दूसरा खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद से जुड़ा है.

कृषि मंत्री ने बताया कि आने वाले रबी सीजन में किसानों को सर्टिफाइड बीज, बीज मिनी किट और डेमोंस्ट्रेशन कंपोनेंट का फायदा दिया जाएगा. इसके लिए Government ने ‘आई-खेदूत पोर्टल’ को खोल दिया है.

किसान 4 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यानी कुल 12 दिनों तक पोर्टल खुला रहेगा. जो भी किसान इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, वे समय पर पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं.

वहीं दूसरा बड़ा फैसला खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर लिया गया है. पहले मूंगफली, मूंग, सोयाबीन और उड़द जैसी फसलों को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर तय की गई थी.

लेकिन किसानों और अलग-अलग जनप्रतिनिधियों की मांग पर Government ने इसमें 15 दिन की बढ़ोतरी कर दी है. कई सांसदों, विधायकों और किसान संगठनों ने इसको लेकर Government को पत्र लिखा था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

अब किसान 24 अक्टूबर, 2026 तक समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी और 24 अक्टूबर तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे.

कृषि मंत्री जीतूभाई वाघानी ने राज्य के सभी किसानों से अपील की है कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय पर आई-खेदूत पोर्टल पर आवेदन करें. साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए बढ़ाई गई तारीख का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं.

–

एएस