
गांधीनगर, 29 नवंबर . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Ahmedabad में आयोजित ‘हॉस्पिका-2026’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि Gujarat को Narendra Modi की विजनरी लीडरशिप का लाभ पिछले 50 वर्षों से मिलता रहा है. Chief Minister ने कहा कि Prime Minister का ‘सर्वे सन्तु निरामया’ मंत्र राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास का आधार बना है. Gujarat ने मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे का निर्माण किया है. इसमें निजी स्वास्थ्य क्षेत्र और राज्य Government का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
सीएम ने बताया कि सभी नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है. राज्य में उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों तक 11,000 से अधिक सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान कार्यरत हैं.
सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में स्वास्थ्य एवं कल्याण के लक्ष्य में Gujarat बड़े राज्यों में लगातार दो बार प्रथम स्थान पर रहा है. Chief Minister ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में 10,000 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत हैं. प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर डायलिसिस सेंटर तथा प्रत्येक जिले में कीमोथेरेपी सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
उन्होंने कहा कि Gujarat के बेस्ट हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा हेल्थ सर्विसेज के कारण राज्य में मेडिकल टूरिज्म भी बढ़ रहा है. उन्होंने जोड़ा कि देश के शीर्ष तीन मेडिकल टूरिज्म स्थलों में Gujarat को स्थान दिलाने के लिए Government प्रयासरत है.Chief Minister ने आगे कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश में हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन आया है. Prime Minister ने ‘आरोग्य परम भाग्य’ के मंत्र के साथ होलिस्टिक हेल्थकेयर पर विशेष बल दिया है.
उन्होंने यह भी कहा कि Prime Minister मोदी ने देश में हेल्थकेयर सेक्टर का विकास पांच पिलर्स- प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, अर्ली डिटेक्शन, सस्ता उपचार और किफायती दरों पर दवाइयां, एक्सेसिबिलिटी तथा स्वास्थ्य सेवाओं में अधिक से अधिक टेक्नोलॉजी का उपयोग पर किया है. Prime Minister ने ‘हेल्थकेयर फॉर ऑल’ से गरीबों के स्वास्थ्य कल्याण का लक्ष्य रखा है.
उन्होंने कहा कि Gujarat में आयुष्मान India योजना अंतर्गत 10 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है. टेलीमेडिसिन द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं पहुंचती हैं और अब तक 1.39 करोड़ से अधिक टेली कन्सल्टेशन हुए हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में 9 मेडिकल कॉलेज तथा स्नातक स्तर की 1125 सीटें थीं, जो आज बढ़कर 43 मेडिकल कॉलेज हो गई हैं और एमबीबीएस में 7875 सीटें तथा स्नातकोत्तर की 3696 सीटें हो गई हैं. राज्य में नर्सिंग की लगभग 59,900 सीटें हैं.
Chief Minister ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें स्वस्थ India के निर्माण से विकसित India का निर्माण करना है. स्वस्थ India के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. सीएम भूपेंद्र पटेल ने आशा व्यक्त की कि होलिस्टिक हेल्थकेयर में हॉस्पिका जैसे प्रयास विकसित Gujarat से विकसित India का मजबूत आधार बनेंगे.
–
एसके/
Skip to content