
Ahmedabad, 28 अक्टूबर . Ahmedabad साइबर क्राइम ब्रांच ने Wednesday को बताया कि अक्टूबर में स्कूलों, अदालतों, सरकारी कार्यालयों और Narendra Modi स्टेडियम को भेजे गए बम की धमकी वाले दो अलग-अलग ईमेल के तार बांग्लादेश और Pakistan से जुड़े पाए गए हैं. जांच में सामने आया है कि इन धमकी भरे संदेशों को पुराने ईमेल अकाउंट्स के माध्यम से भेजा गया था.
7 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को मिले इन ईमेल में कुल 35 स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी. इनमें 24 स्कूल, मेयर कार्यालय, अदालतें और मोटेरा स्थित Narendra Modi स्टेडियम शामिल थे.
Police ने दोनों मामलों में First Information Report दर्ज कर ली है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जांच कर रही है.
साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार, 7 अक्टूबर को भेजे गए ईमेल में 16 स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी दी गई थी. इनमें 10 स्कूल, मेयर कार्यालय, Gujarat हाईकोर्ट, सोला कोर्ट, घीकांटा मेट्रो कोर्ट, Ahmedabad जिला एवं सत्र न्यायालय और Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम शामिल थे.
संदेश में खालिस्तानी संगठनों का जिक्र करते हुए लोगों से पंजाबी गायक और Actor दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों में शामिल न होने की अपील की गई थी. साथ ही 21 नवंबर को Narendra Modi स्टेडियम और 1 नवंबर को दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में विस्फोट की धमकी दी गई थी.
ईमेल में 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी उल्लेख था और खालिस्तान नेशनल आर्मी तथा बब्बर खालसा जैसे संगठनों के नाम लिए गए थे.
27 अक्टूबर को एक आईडी से दूसरा ईमेल भेजा गया, जिसमें Ahmedabad के स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी. इस ईमेल में 19 स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी. इनमें 14 स्कूल, मेयर कार्यालय, दाणापीठ के दो कार्यालय, घीकांटा मेट्रो कोर्ट, Ahmedabad सिटी सिविल कोर्ट और Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम शामिल थे.
इस संदेश में भी खालिस्तानी संगठनों का जिक्र किया गया और 21 नवंबर को दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम से जुड़े बम हमलों की धमकी दी गई. ईमेल में आईफोन के जरिए विस्फोट करने की धमकी दी गई थी. साथ ही 1984 के सिख विरोधी दंगों का संदर्भ देते हुए लोगों को 21 नवंबर को मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से यात्रा न करने की चेतावनी भी दी गई थी.
साइबर क्राइम ब्रांच ने बताया कि दोनों ईमेल मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66(सी) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.
Police ने प्रभावित स्कूलों और अदालत परिसरों का दौरा किया तथा ईमेल हेडर और जीमेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल खाते बांग्लादेश और Pakistan से संचालित किए जा रहे थे.
Police के अनुसार, 7 अक्टूबर का ईमेल बांग्लादेश और Pakistan के रावलपिंडी से जुड़े खातों से संचालित होता दिखाई दिया, जबकि 27 अक्टूबर का ईमेल बांग्लादेश के रंगपुर और Pakistan के लाहौर से संचालित होने के संकेत मिले.
जांच के दौरान Police ने खालिस्तानी संगठनों के नाम पर भेजी गई इसी तरह की पुरानी धमकियों के एक मामले का भी अध्ययन किया. उस मामले में पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. जांच में पता चला था कि उसने हैक किए गए जीमेल अकाउंट बांग्लादेश में रहने वाले एक व्यक्ति को बेचे थे.
आगे की पूछताछ में उस व्यक्ति ने बताया कि उसने वे अकाउंट Pakistan में मौजूद एक व्यक्ति को बेचे थे और भुगतान क्रिप्टोकरेंसी के जरिए प्राप्त किया था.
जांचकर्ताओं का दावा है कि Pakistan में बैठे कुछ लोग त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों से पहले लोगों में डर और दहशत फैलाने के मकसद से ऐसे बम धमकी वाले ईमेल भेज रहे थे.
Police के मुताबिक, ये लोग टेलीग्राम और व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से बांग्लादेश और अन्य देशों से पुराने या हैक किए गए ईमेल खाते हासिल कर रहे थे.
साइबर क्राइम ब्रांच ने कहा कि दोनों मामलों की जांच केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से जारी है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content