गुजरात: ‘पोर्टर’ डिलीवरी पार्सल से ड्रग्स बरामद, एक गिरफ्तार

Ahmedabad, 21 अक्टूबर . Gujarat के Ahmedabad में नाना चिलोडा सर्कल के पास ‘पोर्टर’ एप्लिकेशन के जरिए भेजे जा रहे एक पार्सल से 0.77 ग्राम संदिग्ध मेफेड्रोन (ड्रग्स) बरामद किया गया है. इस मामले में नरोडा Police ने 27 वर्षीय एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. इस ड्रग्स की कीमत 1,540 रुपए बताई गई है.

इसको लेकर Police ने Wednesday को बताया कि यह मामला तब सामने आया जब Police को कंट्रोल रूम से एक संदिग्ध पार्सल के बारे में सूचना मिली, जो एक एप्लिकेशन के जरिए डिलीवरी के लिए आया था.

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के एक अधिकारी ने गवाहों की मौजूदगी में इस पदार्थ की शुरुआती जांच की, जिसमें पता चला कि यह ‘मेफेड्रोन’ नामक एक सिंथेटिक ड्रग है.

Police ने इस पदार्थ को जब्त कर लिया और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धाराओं 8(सी), 22(ए) और 29 के तहत तीन अज्ञात मोबाइल फोन धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

जांच के दौरान Police ने उस व्यक्ति का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया, जिस पर पार्सल के जरिए यह खेप मंगवाने का शक था.

आरोपी की पहचान 27 वर्षीय प्रियंग संघवी के रूप में हुई है. वह एक व्यवसायी है और शहर के साबरमती इलाके में ‘आराम पार्क फ्लैट्स’ में रहता है. वह मूलरूप से Rajasthan के सिरोही जिले के शिरोडी गांव का रहने वाला है.

Police के अनुसार, इस मामले में एक गवाह के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ‘पोर्टर’ एप्लिकेशन में लॉग इन किया गया था.

ड्रग्स की खेप को अलग-अलग जिप वाले बैग में पैक करके डिलीवरी सर्विस के जरिए भेजा गया था. आरोप है कि इन ड्रग्स को अलग-अलग ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए एक बिचौलिए का इस्तेमाल किया गया था.

Police ने बताया कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने तथा इससे जुड़े अपराधों का पता लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह गिरफ्तारी की गई है.

अधिकारियों ने बताया, “यह कार्रवाई नारोदा Police के जवानों ने वरिष्ठ Police निरीक्षक बी. एम. कटारिया की देखरेख में की.”

Police ने 0.77 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है, जिसकी कीमत 1,540 रुपए है. वहीं, Police की जांच इस बात पर केंद्रित है कि कैसे एक पार्सल डिलीवरी एप्लिकेशन का इस्तेमाल इस पदार्थ को भेजने के लिए किया गया और फिर एक बिचौलिए के जरिए इसे आगे बांटा गया.

–

डीके/डीकेपी