
जूनागढ़, 6 सितंबर . Police ने Sunday को बताया कि जूनागढ़ जिले के चोरवाड़ में चोरवाड़ गर्ल्स स्कूल के पास ‘सुथार समाज वाड़ी’ में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर Gujarat Police के स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) ने छापेमारी की. इस दौरान 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुल 16.02 लाख रुपए मूल्य की नकदी व अन्य सामान जब्त किया गया.
यह छापेमारी Police सब-इंस्पेक्टर केडी रविया की अगुवाई वाली टीम ने की थी. यह कार्रवाई राज्य में अवैध शराब और जुए की गतिविधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ Police (डीजीपी) जीएस मलिक के निर्देशों के बाद की गई थी.
स्टेट मॉनिटरिंग सेल के अनुसार, इस कार्रवाई में 3,72,200 रुपए नकद, एक चार-पहिया वाहन, 11 दो-पहिया वाहन, 42 मोबाइल फोन और जुए से जुड़ी सामग्री जब्त की गई.
जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 16,02,900 रुपए आंकी गई. 5 सितंबर को चोरवाड़ Police स्टेशन में जुआ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया.
Police ने बताया कि इस मामले में 44 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें 42 गिरफ्तार आरोपी और दो वांछित आरोपी शामिल हैं.
गिरफ्तार लोगों में मनीष परमार और हरेश चुडासमा भी शामिल हैं. Police ने इन दोनों को जुए की गतिविधि का कथित आयोजक बताया है.
गिरफ्तार किए गए लोगों में चोरवाड़ और जूनागढ़ जिले के दूसरे हिस्सों के रहने वाले लोग शामिल थे, साथ ही गिर सोमनाथ, मोरबी, कच्छ और राजकोट के लोग भी थे.
वॉन्टेड आरोपियों की पहचान चोरवाड़ के रामवाव चौक के रहने वाले विरेन सेवरा और चोरवाड़ के ही लाला के तौर पर हुई है.
Police ने लाला की पहचान उस व्यक्ति के तौर पर की है जिसने कथित तौर पर जुए के लिए सुथारवाड़ी किराए पर दी थी. Police इस मामले की आगे जांच कर रही है.
यह हालिया छापेमारी एसएमसी द्वारा अवैध जुए और शराब के नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है.
अगस्त में एसएमसी ने मेहसाणा में जुए के खिलाफ छापेमारी में 16 लोगों को गिरफ्तार किया था और कुल मिलाकर लगभग 39 लाख रुपए की नकदी, गाड़ियां और मोबाइल फोन जब्त किए थे.
पिछले साल दिसंबर में गांधीनगर में जुए के एक और मामले में एसएमसी ने कुल 26.16 लाख रुपए की नकदी, 10 मोबाइल फोन और पांच गाड़ियां जब्त कीं और 11 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि छह अन्य को वॉन्टेड घोषित किया गया.
एसएमसी ने शराबबंदी से जुड़े बड़े जब्ती अभियान भी चलाए हैं, जिसमें नवसारी में जनवरी में किया गया एक ऑपरेशन शामिल है. इस ऑपरेशन में 37.62 लाख रुपए कीमत की भारतीय-निर्मित विदेशी शराब की 14,016 बोतलें, एक गाड़ी और अन्य सामान जब्त किए गए, जिससे जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 62.69 लाख रुपए हो गई.
–
एमएस/
Skip to content