
गांधीनगर, 9 सितंबर . Gujarat की राजधानी गांधीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कुडासन इलाके में बन रही इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया. हादसे में 10 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और Police की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुडासन में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई. बताया जा रहा है कि हादसे के समय साइट पर कई मजदूर काम कर रहे थे. दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी.
घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की टीमें और Police मौके पर पहुंची. मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है. घायलों को तुरंत गांधीनगर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. हालांकि, अभी तक किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है, जिसके चलते बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया है.
प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा. प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content