
गांधीनगर, 24 नवंबर . भारत-Pakistan अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित Gujarat के 20 सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी स्तर पर समीक्षा करने के लिए Gujarat Police के 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आगामी 26 और 27 नवंबर, 2026 को दो दिवसीय विशेष दौरे पर जाएंगे. कच्छ, वाव-थराद और पाटण जिलों के इन सीमावर्ती गांवों में अधिकारी स्थानीय निवासियों के घरों में रात्रि निवास करेंगे और आम लोगों तथा ड्यूटी पर तैनात Police जवानों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनेंगे.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के चतुर्भुज सुरक्षा ग्रिड के स्पष्ट विजन और हाल ही में Ahmedabad में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकों में सीमावर्ती सुरक्षा को अभेद्य बनाने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह पहल की गई है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी आधारित फेंसिंग के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प को यह अभियान और अधिक मजबूत बनाएगा.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में और उप Chief Minister हर्ष संघवी की प्रत्यक्ष देखरेख एवं मार्गदर्शन में इस संपूर्ण फील्ड एक्सरसाइज का आयोजन किया गया है. जिसका मुख्य उद्देश्य Gujarat की अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को अधिक सुरक्षित बनाना तथा सुदूरवर्ती सीमावर्ती गांवों में रहने वाले नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करना है.
इस दो दिवसीय दौरे के दौरान अधिकारी सुरक्षा ढांचे, सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और बॉर्डर पेट्रोलिंग का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात Police जवानों और ग्रामीणों के साथ संवाद कर रात्रिकालीन समीक्षा बैठकें आयोजित करेंगे, जिनके निष्कर्ष आने वाले समय में सीमावर्ती क्षेत्र के विकास और सुरक्षा नियोजन में महत्वपूर्ण साबित होंगे.
इस विशेष अभियान के अंतर्गत राज्य के 10 वरिष्ठ Police अधिकारियों को अलग-अलग सीमावर्ती गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें पूर्व कच्छ-गांधीधाम जिले के कल्याणपर और बाभणका गांव में वडोदरा रेंज के आईजीपी संदीप सिंह तथा वरसारा और धबडा गांव में जामनगर के Police अधीक्षक रवि मोहन सैनी रात्रि प्रवास करेंगे.
पश्चिम कच्छ-भुज जिले में Ahmedabad शहर क्राइम के संयुक्त Police आयुक्त शरद सिंघल सुमरापोर और मोटा पैया में, गांधीनगर इंटेलिजेंस-2 के आईजीपी एनएन चौधरी अटाडा और लाखापर में, गांधीनगर कानून एवं व्यवस्था के आईजीपी मकरंद गोविंदभाई चौहान मिठडी और भगडीया में तथा भरूच के Police अधीक्षक अक्षय राज रताडिया और रोहतल गांव में दौरा करेंगे.
इसके अलावा, वाव-थराद जिले के कारेली और बारडवी गांव में पंचमहल-गोधरा रेंज की डीआईजीपी विधि चौधरी, बुकणा और नडोदर गांव में Ahmedabad पश्चिम रेलवे के Police अधीक्षक यशपाल जगाणिया तथा बोरु और नेसडा गांव में गांधीनगर स्टेट मॉनिटरिंग सेल के Police अधीक्षक एमजे चावड़ा उपस्थित रहेंगे, जबकि पाटण जिले के दात्राणा और बरारा गांव में Ahmedabad शहर के जोन-8 के Police उपायुक्त मयूर गुलाबराव पाटिल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.
इस अभियान के माध्यम से Gujarat Police सीमा के सुदूरवर्ती गांव तक के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करती है.
–
डीकेपी/
Skip to content