
गांधीनगर, 2 नवंबर . एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और Gujarat का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे. राज्य Government ने पदक विजेताओं और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों समेत कुल 18 एथलीट्स को 9.27 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की.
इस मौके पर उपChief Minister हर्ष संघवी ने कहा कि Gujarat के युवा खिलाड़ियों ने अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया है. खिलाड़ियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी. राज्य Government खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है.
भारतीय पुरुष क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 66-66 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिले, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की राधा यादव को 66 लाख रुपए का चेक सौंपा गया.
पैरा एथलीट अंजना रोहितभाई बुम्बडिया को गोल्ड मेडल जीतने पर 2 करोड़ रुपए और निमिषा सीएस को लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल के लिए 1 करोड़ रुपए का चेक मिला. तेजलबेन डामोर को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए कुल 1.5 करोड़ रुपए, जबकि राकेशभाई धनजीभाई भट्ट को 100 और 200 मीटर दौड़ में दो ब्रॉन्ज मेडल पर 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.
पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को दो ब्रॉन्ज मेडल के लिए 75 लाख रुपए और सोनलबेन पटेल को ब्रॉन्ज मेडल के लिए 50 लाख रुपए का चेक सौंपा गया. वहीं, ब्रॉन्ज मेडल विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी मानुष शाह को 25 लाख रुपए पुरस्कार के तौर पर मिले.
इनके अलावा, मानव ठक्कर (5 लाख रुपए), हरमीत देसाई (2.5 लाख रुपए), आर्यन नेहरा (5 लाख रुपए), अंकिता रैना (2.5 लाख रुपए), अनिकेत पटेल (2.5 लाख रुपए), मितवा चौधरी (5 लाख रुपए), भाविककुमार भरवाड़ (5 लाख रुपए) और विष्णु वाघेला (1.65 लाख रुपए) आर्थिक सहायता के रूप में मिले.
जो खिलाड़ी सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी. कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों, कोच और प्रतिनिधियों ने राज्य Government की इस प्रोत्साहन पहल के लिए आभार व्यक्त किया है.
–
आरएसजी
Skip to content