
गांधीनगर,1 सितंबर . Chief Minister भूपेंद्र पटेल को Tuesday को गांधीनगर में राज्य Government के उपक्रम Gujarat एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लाभांश के रूप में क्रमशः 11.14 करोड़ रुपए तथा 4.23 करोड़ रुपए सहित कुल 15.37 करोड़ रुपए के चेक सौंपे.
यह निगम राज्य में 1969 से कार्यरत है और इसका मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरक का सीधा वितरण, कृषि मशीनरी-टूल्स का उत्पादन और वितरण तथा एग्रो प्रोडक्ट्स के प्रोसेसिंग उद्योगों की स्थापना एवं कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है.
कृषि राज्यमंत्री रमेश कटारा और कृषि, किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव आरसी मीणा ने Chief Minister को Gujarat एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के यह लाभांश चेक सौंपें. Chief Minister को जानकारी दी गई कि राज्य Government का यह उपक्रम लगभग 1156 एग्री बिजनेस सेंटर्स के जरिए किसानों को फर्टिलाइजर और नॉन फर्टिलाइजर एग्रो इनपुट की बिक्री करता है.
इतना ही नहीं, बावला, Ahmedabad एयरपोर्ट, झगड़िया, नरोड़ा और महुवा में विभिन्न कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं भी विकसित की गई हैं. निगम ने Ahmedabad के त्रागड़ में एग्री बिजनेस एंड इनोवेशन हब के निर्माण का कार्य शुरू किया है.
प्रधान सचिव आर.सी. मीणा ने Chief Minister को Gujarat एग्रो इंडस्ट्रीज की जीआई टैग, मिलेट वैल्यू एडिशन यूनिट, बनाना फाइबर एक्सट्रैक्शन और पाउडर प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने संबंधी दूसरी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल को यह लाभांश चेक सौंपने के अवसर पर Chief Minister के प्रधान सचिव संजीव कुमार, Gujarat एग्रो इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक विजय खराड़ी भी मौजूद रहे.
Gujarat के सीएम भूपेंद्र पटेल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”Gujarat Government की पब्लिक सेक्टर कंपनी Gujarat एग्रो इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएआईसी), 1156 एग्री बिजनेस सेंटर्स के जरिए किसानों को खेती के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने का सराहनीय काम कर रही है. इसके अलावा, कॉर्पोरेशन राज्य के एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर को और मज़बूत कर रहा है. इसके लिए Ahmedabad के त्रागड में बन रहे ‘एग्री बिज़नेस एंड इनोवेशन हब’, मिलेट वैल्यू एडिशन और केले के रेशे निकालने जैसे आधुनिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है .जीएआईसी ने राज्य Government को 2023-24 और 2024-25 के लिए डिविडेंड के तौर पर कुल 15.37 करोड़ का चेक सौंपा.”
–
एसके/पीएम
Skip to content