
अमरेली, 8 नवंबर . Gujarat के अमरेली जिले में लाठी के पास वंदे India ट्रेन पर पत्थर लगने की घटना सामने आई है. पत्थर लगने से ट्रेन के एक कोच के शीशे में दरार आ गई. गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची.
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लाठी के पास हरसुरपुर देवलिया और केरिया के बीच हुई. चलती ट्रेन के शीशे पर अचानक पत्थर आकर लगा, जिससे कांच क्रैक हो गया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के पास से पत्थर उछलकर लगने या किसी शरारती तत्व द्वारा पत्थर फेंकने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी घटना की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे Police मौके पर पहुंच गई. रेलवे Police की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. Police आसपास के इलाके में लगे cctv फुटेज खंगाल रही है. Police का कहना है कि जांच और cctv फुटेज सामने आने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल ट्रेन को मामूली नुकसान के साथ आगे रवाना किया गया है.
इससे पहले, 26 सितंबर को Madhya Pradesh के नागपुर डिवीजन के अंतर्गत बोरखेड़ी में एक ट्रेन पर पथराव की घटना भी सामने आई थी. इस पत्थरबाजी में ट्रेन की तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए. हालांकि, किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई थी. इस घटना की जांच में रेलवे Police की टीमें जुट गई थीं.
मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया था कि रात करीब 8.27 बजे बोरखेड़ी स्टेशन से गुजरने के बाद नागपुर-Mumbai सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12290) पर पत्थरबाजी की सूचना मिली, जिससे कोच ए-1, बी-2 और बी-5 की खिड़कियों के शीशे टूट गए.
एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों ने पुष्टि की कि लगभग 8.27 बजे बाहर से किसी चीज (पत्थर) से खिड़कियों को नुकसान पहुंचा था.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content