गिरिराज सिंह का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहा- राम भक्तों के खून से सना है उनका डीएनए

दिल्ली, 8 नवंबर . Union Minister गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए Union Minister ने कहा कि अखिलेश यादव का डीएनए राम भक्तों के खून से सना हुआ है और भगवान राम उन्हें माफ नहीं करेंगे.

गिरिराज सिंह ने से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव राम मंदिर जाएंगे तो सद्बुद्धि आएगी. हालांकि अगर अखिलेश यादव अपने गांव से नाक रगड़ते हुए पेट के बल आएंगे तो भी प्रभु श्रीराम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे क्योंकि उनका डीएनए राम भक्तों के खून से सना हुआ है. उनके पिता व तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं.

उन्होंने कहा कि अगर कहीं चलना है तो मथुरा चलो. मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का दिन तय करो. हम भी साथ चलेंगे. उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये टोपी पहनकर मस्जिद जाते हैं और फिर भगवान की शरण में भी पहुंचते हैं, ऐसे लोग बीच में ही अटक जाते हैं.

अखिलेश यादव से गिरिराज सिंह ने पूछा कि गाजियाबाद में विस्फोट की घटना पर आखिर उनकी जुबान क्यों नहीं खुल रही है. मैं यह भी देख रहा हूं कि उत्तर प्रदेश का कोई भी मुसलमान इसके खिलाफ नहीं बोल रहा है. ओवैसी का भी कोई बयान नहीं आया है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने बाबरी मस्जिद मुद्दे और बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाए थे लेकिन जब राम भक्तों को गोली मारी गई, तब सोनिया गांधी की आंखों से एक आंसू भी नहीं निकला. सोनिया गांधी आंसू बहाती हैं और आजमगढ़ तक चली जाती हैं. वहीं, उनके बेटे जेएनयू जाते हैं और आतंकवादियों को सम्मान देते हुए ‘जी’ कहकर संबोधित करते हैं. वहां ‘अफजल, तुम्हारे कातिल जिंदा हैं और हम शर्मिंदा हैं’ जैसे नारे भी लगाए जाते हैं. सोनिया गांधी, आप वोटों की खातिर कुछ भी कर सकती हैं.”

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को लेकर बिहार Government के मंत्री राम कृपाल यादव ने से बातचीत में कहा कि अभिषेक बनर्जी ने जिस तरह से अपनी बुआ की Government में सत्ता का दुरुपयोग किया और प्रदेश को लूटा, उसका आम लोगों में जो गुस्सा है, वह दिखाई दे रहा है. यह लोग अब वह सत्ता में नहीं आने वाले, ऐसे में धमकियां देनी बंद कर देनी चाहिए.

–

एएमटी/पीएम