गिरिडीह में युवती की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, आरोपी प्रेमी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

गिरिडीह, 29 अक्टूबर . Jharkhand के गिरिडीह जिले में चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से 20 सितंबर को बरामद की गई युवती की लाश की गुत्थी Police ने सुलझा ली है. Police के अनुसार, युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी और उसके बाद इसे हादसे का रूप देने के लिए शव को ट्रैक पर फेंक दिया गया था. इस हत्याकांड में एक युवक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है.

बगोदर-सरिया के अनुमंडल Police पदाधिकारी धनंजय राम ने Thursday को बताया कि मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है. उसका विनोद मंडल के साथ प्रेम-प्रसंग था. Police के मुताबिक, विनोद पिछले छह-सात वर्षों से लक्ष्मी के संपर्क में था. वह उसकी पढ़ाई, खाने-पीने तथा अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक मदद करता था. वह परीक्षा देने आने-जाने के लिए भी उसे पैसे देता था.

Police के अनुसार, हाल में लक्ष्मी को आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए की जरूरत थी. घर से आर्थिक सहायता नहीं मिलने के कारण उसने विनोद से एकमुश्त डेढ़ लाख रुपए मांगे थे. Police का दावा है कि लगातार पैसों की मांग से विनोद दबाव में था और उसने लक्ष्मी की हत्या की योजना बनाई.

जांच के मुताबिक, 19 सितंबर को विनोद लक्ष्मी को एक सुनसान कमरे में ले गया. वहां दोनों के सोने के दौरान उसने लक्ष्मी को दबोच लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. Police के अनुसार, शव को ठिकाने लगाने और हत्या को दुर्घटना का रूप देने में विनोद की पत्नी सविता देवी भी शामिल थी.

एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि 20 सितंबर को चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 335/31 के नजदीक लक्ष्मी का शव मिला था. शुरुआती तौर पर मामले की जांच के दौरान Police ने मृतका के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई. इसी क्रम में विनोद तक पहुंचने के बाद Police ने मामले की कड़ियां जोड़ीं. Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

–

एसएनसी/डीकेपी