
रांची, 21 अक्टूबर . Jharkhand के गिरिडीह जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और मामलों के उद्भेदन के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) को बड़ी सफलता मिली है. Police ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इसके अतिरिक्त, Police ने आरोपियों की निशानदेही पर पिघलाया हुआ सोना, चांदी की पायल, नकदी, कांसा-पीतल के बर्तन, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए हैं. Police के अनुसार, इस गिरोह की गिरफ्तारी से सरिया, धनवार, बिरनी और बगोदर थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के कुल 13 मामलों का उद्भेदन हुआ है.
Police की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जिले के बगोदर-सरिया और खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए Police अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम चोरी की घटनाओं की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी.
इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 की रात सरिया थाना और भरकट्टा ओपी की गश्ती टीम ने बागोडीह में चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का पीछा किया. इस दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला लोहे का औजार, एक की-पैड मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे. इस मामले में बागोडीह निवासी शांति की शिकायत पर सरिया थाना कांड संख्या 159/2026 दर्ज किया गया था.
इसके बाद विशेष छापेमारी दल ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया. Police का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन, मोबाइल फोन और चोरी के आभूषणों से पिघलाया गया सोना, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किए गए.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 24.5 ग्राम पिघलाया हुआ सोना बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.70 लाख रुपए बताई गई है. इसके अलावा, एक चांदी की पायल, 25 हजार रुपए नकद, करीब 25 किलोग्राम कांसा और पीतल के बर्तन, दो गैस सिलेंडर, एक पल्सर और एक बुलेट मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला लोहे का औजार बरामद किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया कुमार सिंह (निवासी बेलदराडीह, राजधनवार), सुजीत कुमार सिंह (निवासी बरजो, धनवार), कृष्ण कुमार (निवासी राजधनवार), संतोष प्रसाद (निवासी राजधनवार), हर्ष कुमार (निवासी राजधनवार), अनिल वर्मा (निवासी राजधनवार) और राजेश कुमार कसैरा (निवासी शहीद चौक, राजधनवार) के रूप में हुई है.
Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. कन्हैया कुमार सिंह और सुजीत कुमार सिंह के खिलाफ धनवार थाना में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं. वहीं, सुजीत कुमार सिंह के खिलाफ हीरोडीह थाना में एक अन्य मामला दर्ज है.
इस कार्रवाई में बगोदर-सरिया के अनुमंडल Police पदाधिकारी धनंजय राम, खोरीमहुआ के अनुमंडल Police पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, सरिया अंचल के Police निरीक्षक अजय कुमार, सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह, धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज और भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय सहित संबंधित थानों के Policeकर्मी, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही.
Police का कहना है कि जिले में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनका अभियान लगातार जारी रहेगा.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content