
गिरिडीह, 4 सितंबर . Jharkhand के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना परिसर में Police पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र विरोध दर्ज कराया है. Jharkhand विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय Police थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा रही है.
उन्होंने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश के अनुसार, वे और उनके कुछ साथी एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़खानी और उसके परिवार को परेशान किए जाने के विरोध में पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ पचंबा थाना पहुंचे थे. वे इस मामले में Police से कार्रवाई की मांग कर रहे थे. आरोप है कि थाना पहुंचने के बाद Policeकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
श्रेयांश का आरोप है कि उन्हें थाना परिसर में रोक लिया गया और थाना प्रभारी के निर्देश पर Policeकर्मियों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की. भाजपा नेताओं का आरोप है कि नाबालिग बच्ची और उसके परिवार की शिकायत सुनकर कार्रवाई करने के बजाय Police ने उनके पक्ष में थाना पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ ही मारपीट की. उन्होंने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
बाबूलाल मरांडी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को लेकर हेमंत सोरेन Government और Police पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अपराधियों के सामने पीठ दिखाकर भागने वाली Government की Police थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाकर खुद को शेर समझ रही है. मरांडी ने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गिरिडीह Police अधीक्षक से मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
उन्होंने Police पर वर्दी की आड़ में मनमानी करने का आरोप लगाया. नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़क पर उतरकर विरोध करेगी. ऐसे Policeकर्मियों की मनमानी का पार्टी Political और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content