
बड़वानी, 26 अक्टूबर . Madhya Pradesh में बड़वानी जिले के गायत्रीधाम जामली, कलालदा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित शरद उत्सव में Chief Minister मोहन यादव शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से ‘विकसित India का आधार’ विषय पर बाल संवाद किया और उन्हें शिक्षा, खेल, कला, संस्कार तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में Madhya Pradesh, Maharashtra और Gujarat सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए.
बाल संवाद के दौरान Chief Minister ने विद्यार्थियों के साथ चर्चा की. संवाद में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को Chief Minister स्वेच्छानुदान मद से 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की. उन्होंने नीट-2026 में चयनित छात्र रोहित बामनिया की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सक बनने के बाद उन्हें समाज और देश की सेवा करनी चाहिए. साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया. Chief Minister ने उच्च शिक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों को शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में फीस संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी.
Chief Minister ने राष्ट्रीय कला उत्सव में शास्त्रीय संगीत के एकल गायन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आराधना तरोले की प्रस्तुति की सराहना की. वहीं, राष्ट्रीय शालेय हाई जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा साक्षी भागले को बधाई देते हुए उन्हें ओलंपिक और एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है. प्रदेश के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीतकर उपलब्धि हासिल की है.
संवाद के दौरान Chief Minister मोहन यादव ने छात्रों को शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और जेईई-नीट की निःशुल्क तैयारी जैसी सुविधाओं के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित योगासन, प्राणायाम और स्वाध्याय के महत्व के बारे में भी बताया.
शरद उत्सव के दौरान Chief Minister ने एकलव्य गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मलखंब प्रदर्शन देखा. बच्चों ने अपनी शारीरिक क्षमता और कलाबाजियों से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. इसके बाद उन्होंने गौशाला का निरीक्षण किया.
Chief Minister मोहन यादव ने आदिवासी अंचल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की. Prime Minister Narendra Modi द्वारा देशभर में मादक पदार्थों, विशेषकर ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशे की लत से पूरे परिवार प्रभावित होते हैं. इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए. Chief Minister ने बताया कि प्रदेश Government ने 19 धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू की है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Patna में Prime Minister Narendra Modi को लेकर दिए गए बयान पर Chief Minister मोहन यादव ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि खड़गे को अपने बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए. व्यक्तिगत द्वेष के आधार पर Prime Minister के दिवंगत पिता के बारे में अनुचित टिप्पणी देश बर्दाश्त नहीं करेगा.
–
एएस
Skip to content