गाजीपुर में दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

गाजीपुर (यूपी), 28 नवंबर . उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला और उसकी 12 साल की बेटी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी को Saturday को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी सोनू उर्फ ​​परवेज पर 25,000 रुपए का इनाम था. गोलीबारी के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ Government की सख्त कार्रवाई के तहत की गई है, जिसे आम तौर पर ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ कहा जाता है.

Police के अनुसार, 23 नवंबर की रात नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में जैमुन निशा और उसकी 12 साल की बेटी ईमान निशा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी.

नंदगंज थाना क्षेत्र के श्रीगंज का रहने वाला सोनू उर्फ ​​परवेज इस घटना के बाद से ही फरार था. उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने वाले के लिए 25,000 रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी.

28 नवंबर को, आरोपी के ठिकाने के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर नंदगंज थाने की Police टीम ने पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास देवपुर जाने वाले कच्चे रास्ते की घेराबंदी कर दी.

Police के मुताबिक, जब टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.

तलाशी के दौरान Police ने उसके पास से अवैध .315 बोर की पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किया. इसके अलावा, मृतकों में से एक का मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है.

Police ने बताया कि इस गिरफ्तारी से दोहरे हत्याकांड की जांच में एक बड़ी सफलता मिली है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. यह ऑपरेशन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की राज्य Government की नीति के तहत चलाया गया था.

–

एससीएच/पीएम