गाजियाबाद: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद, 26 अक्टूबर . शालीमार गार्डन थाना Police ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. Police की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया. Police ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की स्कूटी और एक आईफोन बरामद किया है.

एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात चौकी डीएलएफ प्रभारी Police टीम के साथ भगत सिंह चौक पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति डीएलएफ क्षेत्र की तरफ से आता दिखाई दिया. Police को देखकर वह स्कूटी वापस मोड़कर भागने लगा. भागने के दौरान उसकी स्कूटी गिर गई, जिसके बाद वह कब्रिस्तान की ओर जाने वाली गली में पैदल भागने लगा.

एसीपी ने बताया कि Police टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने Police पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई. इसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया.घायल आरोपी की पहचान अमजद पुत्र चांद मोहम्मद (25) निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है.

एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी अमजद पर गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. अमजद अंकुर विहार थाने से वांछित अपराधी है, जिसकी काफी दिनों से Police तलाश कर रही थी. Police ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, .315 बोर का एक खोखा, चोरी की स्कूटी और एक आईफोन बरामद किया है.

जांच में स्कूटी दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई. आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. एसीपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

–

ओपी/एएस