गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी पर जोरदार धमाका; फूड डिलीवरी वर्कर घायल

गाजियाबाद, 7 नवंबर . गाजियाबाद Police चौकी पर जोरदार धमाका हुआ है, जिससे एक फूड डिलीवरी वर्कर घायल हो गया है. Saturday को अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम Police स्टेशन के अंतर्गत आने वाली वसुंधरा Police चौकी पर एक जोरदार धमाका हुआ.

यह धमाका Friday देर रात हुआ, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. अधिकारियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि Police चौकी की खिड़कियां टूट गईं और वहां लगे एयर कंडीशनिंग (एसी) यूनिट भी क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी.

अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय Police चौकी के अंदर कोई भी Policeकर्मी मौजूद नहीं था. हालांकि, इस धमाके में विशाल नामक 20 वर्षीय फूड डिलीवरी वर्कर घायल हो गया. Police ने बताया कि उसे इलाज के लिए दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, गाजियाबाद के अर्थला का रहने वाला विशाल फूड डिलीवरी का काम करता है. धमाके के समय वह डिलीवरी करने जा रहा था, तभी टूटे हुए कांच के टुकड़े उसे लग गए. धमाके की सूचना मिलने के बाद, Policeकर्मी और जांच एजेंसियों के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए.

अधिकारियों ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए, गाजियाबाद की फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) को भी मौके की जांच के लिए बुलाया गया. उन्होंने आगे बताया कि Police अधिकारी और विशेषज्ञ टीमें इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका किस वजह से हुआ. धमाके का सटीक कारण और इससे जुड़ी परिस्थितियां अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई हैं.

Police के अनुसार, फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल से जुटाए गए अन्य सबूतों के विश्लेषण के बाद ही धमाके के असली कारण का पता चल सकेगा.

–

एसडी/पीएम