गाजियाबाद में हाईटेंशन करंट से दो महिलाओं की मौत, 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद, 20 अक्टूबर . गाजियाबाद जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में Tuesday सुबह हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. तीनों महिलाएं सुबह खेत में मूली लेने गई थीं. इसी दौरान खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, दोनों मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, भोवापुर गांव में Tuesday सुबह करीब साढ़े छह बजे तीन महिलाएं खेत में मूली लेने पहुंची थीं. इसी दौरान खेत में जमीन पर टूटा पड़ा हाईटेंशन बिजली का तार उनके लिए काल बन गया. तार की चपेट में आने से तीनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सत्यवती और 20 वर्षीय रूबी के रूप में हुई है. वहीं, 18 वर्षीय देवश्री गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है. मृतक महिलाओं के परिजनों के मुताबिक, उनका परिवार ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है. Tuesday सुबह महिलाएं खेत में मूली लेने के लिए गई थीं.

उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि खेत में टूटा पड़ा बिजली का तार उनकी जान के लिए खतरा बन सकता है. जैसे ही वे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आईं, करंट लगने से तीनों बुरी तरह झुलस गईं. हादसे में दो महिलाओं की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दर्दनाक हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हाईटेंशन बिजली की लाइन का तार कब टूटा और वह खेत में कितनी देर से पड़ा हुआ था. यदि तार पहले से टूटा हुआ था, तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग को क्यों नहीं मिली?

खेत में बिजली का तार टूटकर गिरने के बावजूद समय रहते उसे दुरुस्त क्यों नहीं किया गया? घटना की सूचना मिलने पर नंदग्राम थाना Police मौके पर पहुंची. Police ने दोनों मृतक महिलाओं के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है. एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

भोवापुर गांव में हुए इस हादसे ने बिजली लाइनों के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बिजली के तारों की नियमित जांच और टूटे तारों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई बेहद जरूरी है.

–

पीकेटी/डीकेपी