
गाजियाबाद, 24 अक्टूबर . गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में Friday देर रात Police और धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए. Police ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है.
जानकारी के अनुसार थाना सिहानी गेट Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटना में शामिल आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए Police टीम ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग शुरू कर दी थी.
एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया, “Friday रात 11 बजे हम लोगों को मुखबिर से सूचना मिली की सिहानी गेट पर पहले भी घटना में शामिल संदिग्ध लोग एक और अपराध करने की फिराक में हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, Police ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान, स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया गया. इस दौरान वे भागने की कोशिश करने लगे और Police टीम को जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी.”
उन्होंने बताया कि Police की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में, दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लग गई. घायल संदिग्धों ने अपनी पहचान गौरव और विवेक के रूप में बताई है. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है. आरोपियों से पूछताछ की गई तो. उन्होंने बताया कि उन पर कई थानों में मुकदमे दर्ज है और वह एनसीआर क्षेत्रों में धोखाधड़ी, छीनेती की घटना करते हैं. इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी Police ने अपने कब्जे में ले ली है. बरामदगी के आधार पर Police मामले की आगे की जांच कर रही है.
Police की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने एनसीआर में धोखाधड़ी, छीनेती की वारदातों को अंजाम देने की बात भी बताई है. दोनों घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है. Police उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
–
पीएम
Skip to content