
गाजियाबाद, 30 अगस्त . गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना लोनी Police की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की वारदात में वांछित एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. Police ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया.
Police के मुताबिक, निठोरा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती की वारदात करने वाले बदमाश मोटरसाइकिल से निठोरा की तरफ से आ रहे हैं. Police ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया.
Police टीम ने पीछा किया तो बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल गई. आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचे से Police टीम पर फायरिंग कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया. आरोपी की पहचान मुस्तफाबाद लोनी के सुल्तान नगर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई. हालांकि, उसका साथी दानिश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
एसीपी रामकिशन राणा ने बताया कि लोनी इलाके में 23 अगस्त को अपराधियों ने एक दुकान में घुसकर महिला की चेन लूटी थी. इस घटना पर संज्ञान लेते हुए Police ने मुकदमा दर्ज करते हुए अपराधियों की तलाश शुरू की थी.
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने Police को बताया कि उसने अपने साथी दानिश के साथ 23 अगस्त की रात सितारा मस्जिद वाली रोड, मुस्तफाबाद लोनी में परचून की दुकान पर बैठी महिला के गले से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था. Police के अनुसार, चेन से आरोपी के हिस्से में करीब 40 हजार रुपए आए थे, जिसमें से खर्च के बाद 16 हजार रुपए उसके पास बचे थे.
Police ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, 16 हजार रुपए नकद और मुथूट फाइनेंस की एक पर्ची बरामद करने का दावा किया है.
–
डीसीएच/
Skip to content