गाजियाबाद: बंद फ्लैट में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

गाजियाबाद, 13 नवंबर . गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में अवंतिका हॉस्पिटल के पास शक्तिखंड-2 स्थित एक फ्लैट में Friday दोपहर अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग फ्लैट के अंदर लगी थी और उस समय फ्लैट बंद होने के कारण अंदर काफी घना धुआं भर गया था. सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया.

दमकलकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग को आसपास फैलने से रोक दिया गया. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

जानकारी के मुताबिक, Friday को दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर कमिश्नरेट गाजियाबाद के फायर स्टेशन वैशाली को सूचना मिली कि इंदिरापुरम में अवंतिका हॉस्पिटल के पास एक मकान में आग लग गई है. सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर लेकर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए.

दमकल की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि शक्तिखंड-2 के प्लॉट नंबर-153ए स्थित फ्लैट नंबर बी-1 में आग लगी हुई है. यह फ्लैट अभिषेक कुमार के नाम पर है. घटना के समय फ्लैट बंद था, जिसके चलते अंदर काफी मात्रा में धुआं भर गया था.

बंद फ्लैट में आग और घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मौके पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट ने सबसे पहले आग बुझाने के लिए एक होज पाइप लाइन बिछाई.

हालांकि, जांच के दौरान दमकलकर्मियों ने पाया कि पानी का इस्तेमाल करने से फ्लैट के अंदर रखा आसपास का सामान भी खराब हो सकता है. ऐसे में टीम ने परिस्थिति को देखते हुए वैकल्पिक तरीके से आग बुझाने का निर्णय लिया. दमकलकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर और बीडिंग मेथड का इस्तेमाल करते हुए आग पर कार्रवाई शुरू की.

फायर सर्विस की टीम ने बेहद सावधानी के साथ आग को पूरी तरह बुझा दिया. इस दौरान आग को फ्लैट के अन्य हिस्सों और आसपास फैलने से भी रोक लिया गया. विशेष बात यह रही कि आग बुझाने के दौरान फ्लैट में रखे सामान को पानी से होने वाले नुकसान से भी बचाया गया.

आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद दमकलकर्मियों के सामने फ्लैट के अंदर भरे घने धुएं को बाहर निकालने की चुनौती थी. इसके लिए फायर सर्विस यूनिट ने स्मोक एग्जॉस्टर मशीन का इस्तेमाल किया. मशीन की मदद से फ्लैट में जमा धुएं को बाहर निकाला गया और पूरे फ्लैट का वेंटिलेशन किया गया, ताकि अंदर मौजूद धुआं पूरी तरह समाप्त हो सके.

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई. दमकलकर्मियों की सूझबूझ से आग को फैलने से रोकने के साथ ही फ्लैट में रखे सामान को भी बड़े नुकसान से बचा लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों के संबंध में उपलब्ध सूचना में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

–

पीकेटी/एएसएच