गाजियाबाद के मोदीनगर में रास्ते से गुजरने पर दो पक्षों में मारपीट, दो लोग हुए घायल, तीन पुलिस हिरासत में

गाजियाबाद, 17 अक्टूबर . गाजियाबाद के मोदीनगर से मारपीट का मामला सामने आया है. मंगल विहार कॉलोनी में रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए. Police ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है.

अधिकारियों ने बताया कि डायल 112 के जरिए थाना मोदीनगर को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी मोदीपोन क्षेत्र स्थित मंगल विहार कॉलोनी में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है. इस सूचना पर तत्काल थाना मोदीनगर Police मौके पर पहुंची तो पता चला कि दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई है.

Police की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आए. काफी मशक्कत के बाद Police टीम ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराया.

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मोदीनगर Police की ओर से मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि दो पक्षों के बीच रास्ते से निकलने को लेकर आपस में कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ, जिसमें वादी पक्ष और उनके पुत्र निखिल को आंशिक चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. वादी पक्ष से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है.

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभियुक्त पक्ष से तीन लोगों को Police ने हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, Police का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था पूर्णतः कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

इससे पहले, Friday को साहिबाबाद थाना क्षेत्र में प्लॉट के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. मोहननगर चौकी क्षेत्र में हुए इस विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई.

Police के मुताबिक, Friday दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लड़ाई-झगड़े और गोली चलने की सूचना मिली थी. Police ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि भूपेंद्र चौधरी और नमिता शर्मा के एक ही स्थान पर प्लॉट हैं, जिन्हें लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था.

इसी विवाद के चलते Friday को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गया. इस दौरान आयुष नाम के युवक को गोली लग गई. आयुष दिल्ली के गोकलपुरी स्थित संजय कॉलोनी का रहने वाला था.

–

डीसीएच/