गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद, 9 सितंबर . उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में Police और शातिर वाहन चोरों के बीच Tuesday रात मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में Police ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई ब्रेजा कार और अवैध असलहा बरामद किया गया है.

Police के मुताबिक, थाना इंदिरापुरम की टीम कनावनी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सामने से ग्रे रंग की एक ब्रेजा कार आती दिखाई दी. Policeकर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवारों ने वाहन रोकने के बजाय उसे मोड़कर भागने का प्रयास किया. Police टीम ने संदिग्ध कार का पीछा किया.

पीछा करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर बाईं ओर टकरा गई. इसके बाद कार में सवार दोनों आरोपी वाहन से उतरकर भागने लगे. Police के अनुसार, भागते समय आरोपियों ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. Policeकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की.

इस कार्रवाई में कार चला रहे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश को Police ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू कुमार बताया. वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में Police ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है.

Police का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर वाहन चोर हैं और इनमें से एक के अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरी गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की ब्रेजा कार के साथ अवैध असलहा भी बरामद किया गया है. Police बरामद वाहन और हथियारों की जांच कर रही है.

मुठभेड़ में घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. Police ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही Police आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है.

Police अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में कई चोरी के खुलासे हुए हैं, जल्द ही और भी मामले सामने आ सकते हैं. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है, जल्द ही इसके गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा.

एएस