
गाजियाबाद, 10 अक्टूबर . जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश और गाजीपुर बॉर्डर पर Police बलों की भारी तैनाती की गई है. दिल्ली में प्रवेश करने से पहले गाड़ियों की जांच की जा रही है.
से बातचीत करते हुए इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा, “कल से ही हमारी ओर से चेकिंग की जा रही है और आज भी 100 के ऊपर सिविल Police, ट्रैफिक Police और पीएसी के जवानों की मौजूदगी है. इस दौरान हमारी ओर से ध्यान रखा जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले. किसी को कोई असुविधा न हो. इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही है. आवश्यकता बढ़ने पर जवानों की संख्या में हम बढ़ोतरी भी कर सकते हैं.”
शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने कहा, “आज दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था. जैसा कि आप देख सकते हैं, त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और कई त्योहार आने वाले हैं. सीनियर अधिकारियों के आदेश पर, सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए बैरियर और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. हम लोगों की ओर से आगे भी सुरक्षा व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा.”
एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया, “दिल्ली Police से हम लोग समन्वय बनाए हुए हैं. इनपुट के आधार पर जो भी जानकारी है, हम लोगों की ओर से एक दूसरे के साथ साझा किया जा रहा है. ओयो होटल में चेकिंग की जा रही है. सार्वजनिक स्थानों पर मूवमेंट किया जा रहा है. सड़क पर Police की मौजूदगी बनी हुई है.”
नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन पर से कहा, “जिले में बीएनएसएस की 163 धारा लागू की गई है. शांति व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है. पूरे जिलें में धारा 163 को लागू कराने के लिए निगरानी की जा रही है.”
दिल्ली के शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, “सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, हमने शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है. खास तौर पर, हमारे बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं. इनमें सबसे अहम अप्सरा बॉर्डर पिकेट है, जहां हम अभी मौजूद हैं. हमने यहां जरूरी स्टाफ तैनात किया है, जिसमें हमारे लोकल स्टाफ, ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ तालमेल बिठाकर ट्रैफिक Police के लोग और अतिरिक्त फोर्स शामिल हैं.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content