‘गांधी परिवार को ढोना कांग्रेस की मजबूरी, देश की नहीं’, राहुल गांधी पर बरसे जयराम ठाकुर

मंडी, 13 अक्टूबर . Himachal Pradesh के पूर्व Chief Minister और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए Supreme Court में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश का Prime Minister बनने के लिए जनता का समर्थन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनादेश हासिल करना जरूरी है. ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सत्ता हासिल करने की कोशिश में संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उचित व्यवहार नहीं कर रहे हैं.

जयराम ठाकुर ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले कुछ लोगों की सोच को लेकर जो टिप्पणी की है, उसके संदर्भ में राहुल गांधी का व्यवहार भी सवालों के घेरे में है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी Prime Minister बनने की इच्छा में चुनाव आयोग, Supreme Court और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपना रहे हैं. संविधान की किताब हाथ में लेकर शपथ लेना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना दो अलग बातें हैं. राहुल गांधी संविधान की शपथ लेने के बावजूद संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जो उचित नहीं है.

राहुल गांधी की Political महत्वाकांक्षाओं पर टिप्पणी करते हुए जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने में लगातार असफलता के कारण उनकी निराशा बढ़ रही है. उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की और कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जिस तरह उनका समर्थन कर रहे हैं, वह पार्टी की मजबूरी हो सकती है, लेकिन देश के लिए किसी एक परिवार को सत्ता सौंपना मजबूरी नहीं है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को आगे बढ़ाना कांग्रेस की Political पसंद हो सकती है, लेकिन देश में Prime Minister का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनता के फैसले के आधार पर होता है.

Prime Minister Narendra Modi का उदाहरण देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि वह चुनाव लड़कर और जीतकर Prime Minister बने हैं. Prime Minister पद तक पहुंचने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना जरूरी है. उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि उन्हें Prime Minister बनना है, तो उन्हें चुनाव लड़कर जनता का समर्थन हासिल करना चाहिए. लोकतंत्र में सत्ता पाने का रास्ता चुनावी जीत से होकर गुजरता है, न कि संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विरोध या विवाद खड़ा करने से.

जयराम ठाकुर ने Supreme Court में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले को लेकर कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने कहा कि देश की जनता इन घटनाओं को देख रही है और कांग्रेस के कुछ समर्थकों का खुश होना पूरे देश की राय नहीं माना जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि यदि राहुल गांधी को सत्ता मिलती है, तो उनके मौजूदा व्यवहार को देखते हुए देश के भविष्य को लेकर सवाल उठ सकते हैं.

–