
Mumbai , 2 अक्टूबर . गांधी जयंती के अवसर पर Friday को पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में Mumbai के जुहू चौपाटी पर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान में भाजपा Mumbai अध्यक्ष अमित साटम ने खुद हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समुद्र तट की सफाई की.
इस मौके पर से बात करते हुए अमित साटम ने कहा कि यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है और उसी के अंतर्गत 2 अक्टूबर को पूरे Mumbai में 227 स्थानों पर स्वच्छ भारत, स्वच्छ Mumbai अभियान का आयोजन किया गया है. जहां-जहां कचरे के स्पॉट हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक, नगरसेविका, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सफाई कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य Mumbai को स्वच्छ और सुंदर बनाना है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. जुहू चौपाटी पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने मिलकर बीच पर फैले कचरे और प्लास्टिक को इकट्ठा किया. इस दौरान दो नई बीच क्लीनिंग मशीनों का भी उद्घाटन किया गया.
वहीं, सीजेपी द्वारा प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर भी अमित साटम ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग Mumbai की कानून-व्यवस्था को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “Mumbai शहर की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को खराब करने के लिए कुछ दिमागी नक्सल, एंटी-इंडिया फोर्सेस और देशविरोधी, समाजविरोधी ताकतों द्वारा फंडेड कुछ लोग यहां आकर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन Mumbai की जनता अच्छी तरह जानती है कि पिछले 12 वर्षों में इस देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कौन आगे ले गया है. India को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था किसने बनाया है और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कौन कर रहा है.”
साटम ने कहा कि शिवाजी पार्क परिसर में अराजकता फैलाने के लिए कुछ लोग आए हुए हैं लेकिन कानून के हिसाब से जो भी कार्रवाई जरूरी होगी, वह की जाएगी. Mumbai की कानून-व्यवस्था को हाथ से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content