गांधी जयंती : देशभर में स्वच्छता अभियान, नेताओं ने राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपनाने पर दिया जोर

New Delhi, 2 अक्टूबर . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर Friday को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. कई राज्यों में नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, पौधरोपण किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान नेताओं ने स्वच्छता, जनसेवा, सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्र-निर्माण में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया.

गांधी जयंती के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों और पार्टी के नेताओं ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल. संतोष भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मैंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा का अहम हिस्सा है. Prime Minister Narendra Modi ने हमेशा अपने आसपास सफाई रखने और स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया है. हम सभी का बापू के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करना सामूहिक कर्तव्य है.

Maharashtra विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गांधी जयंती के अवसर पर बीएमसी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, विरोध, विपक्ष और Political मुद्दों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हमने ‘सेवा संकल्प अभियान’ भी शुरू किया है.

कर्नाटक के मैसूर स्थित टाउन हॉल में प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इसमें मंत्री यतींद्र सिद्धारमैया, विधायक तनवीर सैत और सभी समुदायों के धार्मिक नेता शामिल हुए. सभी ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Union Minister प्रह्लाद जोशी ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया ‘स्वच्छ India अभियान’ का मकसद महात्मा गांधी के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के रूप में साकार करना है. यह पूरे देश में एक जनांदोलन का रूप ले चुका है. यह अभियान लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दे रहा है. अपने घरों, आस-पड़ोस और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. आइए, हम सब मिलकर एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ India बनाने में सहयोग करें. इसके लिए इधर-उधर कचरा न फेंकें, घर पर ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करें और जिम्मेदारी से उसका निपटान करें.

गांधी जयंती के अवसर पर BJP MP संध्या राय ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ में हिस्सा लिया. उन्होंने स्वच्छता, जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण पर जोर देते हुए कहा कि India को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाना Prime Minister का सपना है.

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विनय मार्ग पर गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाया और कागज नष्ट करने वाली मशीन का उद्घाटन भी किया. उन्होंने कहा कि सफाई को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाना चाहिए.

Madhya Pradesh विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को साहस और ईमानदारी का प्रतीक बताया तथा India के स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका को रेखांकित किया. Chief Minister मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार के Governor, Chief Minister और सभी मंत्रियों ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. आज देश को गांधी जी की विचारधारा को अपनाने की जरूरत है. गांधी जी कोई ‘रील हीरो’ नहीं, बल्कि ‘रियल हीरो’ थे. असली हीरो बनने के लिए त्याग, संघर्ष और तपस्या करनी पड़ती है और जो ऐसा करता है, देश में उसका सम्मान होता है.

–

डीकेएम/एबीएम