गांधीजी की हत्या से पहले मिली थी साजिश की सूचना, नेहरू ने नहीं की कार्रवाई : निशिकांत दुबे

रांची, 24 नवंबर . BJP MP निशिकांत दुबे ने महात्मा गांधी की हत्या के मामले में तत्कालीन Prime Minister जवाहरलाल नेहरू की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि हत्या की साजिश की जानकारी मिलने के बावजूद तत्कालीन Prime Minister नेहरू ने गांधीजी की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए.

दुबे ने 1966 में गठित न्यायमूर्ति जीवनलाल कपूर आयोग की जांच और रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह दावा किया है. दुबे social media पर ‘कांग्रेस का काला अध्याय’ नाम से एक शृंखला चला रहे हैं.

इसकी 253वीं कड़ी में उनकी पोस्ट का शीर्षक है- ‘क्या महात्मा गांधी की हत्या नेहरू की जानकारी में हुई?’ BJP MP के अनुसार, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के पौत्र और मराठी समाचार पत्र ‘केसरी’ के पूर्व संपादक जी.वी. केतकर ने 12 नवंबर 1964 को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया था कि नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या की मंशा उनसे जाहिर की थी.

केतकर के मुताबिक, उन्होंने इसकी सूचना तत्कालीन बंबई प्रांत के Chief Minister बी.जी. खेर तक पहुंचाई थी. इस खुलासे के बाद संसद में भी मामला उठा था और केंद्र Government ने जांच समिति गठित करने का आश्वासन दिया था. दुबे ने अपने पोस्ट में कहा है कि इस आश्वासन के करीब दो साल बाद 21 नवंबर 1966 को न्यायमूर्ति जीवनलाल कपूर की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया.

आयोग ने गांधीजी की हत्या से संबंधित पहले गठित समितियों और आयोगों की रिपोर्टों का भी अध्ययन किया. इसकी रिपोर्ट 1969 में आई, लेकिन दुबे का दावा है कि इसे 1977 तक सार्वजनिक नहीं किया गया. उनके अनुसार, रिपोर्ट में अप्रत्यक्ष रूप से तत्कालीन Prime Minister जवाहरलाल नेहरू की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे. BJP MP ने तत्कालीन Police जांच अधिकारी नागरवाला के कथित खुलासे के हवाले से 20 जनवरी 1948 की घटना का भी उल्लेख किया है.

उनके मुताबिक, उस दिन मदनलाल पहवा ने गांधीजी की हत्या के प्रयास में बम विस्फोट किया था. पहवा की गिरफ्तारी के बाद जांच में पुणे के कुछ युवकों की गांधीजी की हत्या की योजना की जानकारी सामने आई थी. दुबे का दावा है कि इस संबंध में तैयार रिपोर्ट तत्कालीन बंबई के गृह मंत्री ने Chief Minister मोरारजी देसाई को सौंपी थी.

दुबे ने पोस्ट में आगे कहा है कि मोरारजी देसाई ने कपूर आयोग को बताया था कि उन्होंने जांच रिपोर्ट के साथ अपना विशेष दूत दिल्ली भेजा था. यह रिपोर्ट तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के माध्यम से Prime Minister नेहरू तक पहुंचाई गई थी.

दुबे का आरोप है कि इसके बावजूद नेहरू ने इस सूचना पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया और गांधीजी की सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर कर दी गई. उन्होंने आयोग के सामने मनु बेन और सरला बेन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था तथा केंद्र Government की कथित शिथिलता पर उठाए गए सवालों का भी उल्लेख किया है. BJP MP ने सवाल किया है कि गांधीजी की हत्या से जुड़े विभिन्न न्यायिक आयोगों की रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर तत्कालीन सत्ता प्रतिष्ठान की भूमिका से जुड़े सभी तथ्यों को देश के सामने सार्वजनिक किया जाना चाहिए या नहीं.

–

एसएनसी/एएस